Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुछ भी कहिए, मजाक में ही सही, पर अनंत सिंह से ज्यादा लोकतांत्रिक नेता आपको अभी भारतीय राजनीति में ढू
    Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा दुमका धनबाद रांची राजनीति संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कुछ भी कहिए, मजाक में ही सही, पर अनंत सिंह से ज्यादा लोकतांत्रिक नेता आपको अभी भारतीय राजनीति में ढू

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुछ भी कहिए, मजाक में ही सही, पर अनंत सिंह से ज्यादा लोकतांत्रिक नेता आपको अभी भारतीय राजनीति में ढूंढें नहीं मिलेगा। बिहार में तो बिलकुल भी नहीं।

    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जिस समय पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावी मतगणना में हो रहे विलंब पर चुनाव आयोग को “देश का सबसे अशुद्ध और आवारा संस्थान” के तमगे से नवाज रहे थे, जिसमें कुछ ही देर बाद उनके पार्टी के कैंडिडेट विजयी घोषित हुए, उसी समय, अपने समर्थित उम्मीदवार के हार जाने पर अनंत सिंह की यह प्रतिक्रिया थी।
    ————————————

    पत्रकार: अनंत जी, MLC चुनाव के लिए आपके कैंडिडेट अनुज सिंह थे, अभी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं?

    अनंत सिंह: नहीं, हार गए, अब तीसरा-चौथा कहां हैं? गिनती खतम हो गया। तीसरा-चौथा के बाते अब नहीं हैं।

    पत्रकार: क्या लगता है?

    अनंत सिंह: क्या लगता है? हार गए। लगे के कौन बात है? दोकान से लाये थे जो कैसे कम गया कि तौल के लाए थे। जनता मालिक हैं, भगवान है, जिनको दिया वो जीता।
    जेकरा नहीं दिया, उ हारा।

    पत्रकार: नीरज जी को क्या कहेंगे?

    अनंत सिंह: क्या कहेंगे? उ जीत गए, हम हार गए। इसमें कहना क्या है?

    पत्रकार: नीरज जी को बधाई देंगे?

    अनंत सिंह: हम काहे बधाई देंगे?

    पत्रकार: अगर उनके तरफ से दादा पहले फोन आता है?

    अनंत सिंह: फोन आवेगा ओकर बाद के न बात है।
    ———————————

    जब पूरे देश में “SIR” को लेकर इतनी तीखी गहमागहमी चल रही हो, वैसी स्थिति में, एक ऐसे चुनाव में अपने समर्थित उम्मीदवार की हार को इतनी इमानदारी एवं सादगी पूर्वक स्वीकार कर लेना, जिसके पीछे अनंत सिंह ने अपना सारा ताकत झोंक दिया था, कम बड़ी बात नहीं है। एक बार भी उन्होंने नहीं कहा कि चुनाव में कुछ गड़बड़ी हुई है, जबकि उसी समय बिहार के नेता प्रतिपक्ष चुनाव आयोग को आवारा संस्थान बता रहे थे। अनंत सिंह में एक लाख अवगुण हो सकते हैं, लेकिन एक बात है कि आदमी जो अंदर है, वो बाहर है, बाकी नेताओं के तरह “घांईं” नहीं हैं।

    सुप्रीम कोर्ट ने अनंत सिंह का बेल कैंसिल कर उन्हें सरेंडर करने को कहा। अनंत सिंह ने कहा, कोर्ट ने कहा है तो करेंगे, इसमें कौन बड़ी बात है?

    (साभार:रोहित के फैसबुक वाल से)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजादूगोड़ा यूरेनियम माइंस में हादसे के बाद उत्पादन ठप, रोजाना 400 टन अयस्क प्रभावित
    Next Article वरिष्ठ पत्रकार अनिमेष अंबष्ट को पितृशोक, पिता अखिलेश्वर प्रसाद महथा का निधन

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.