वरिष्ठ पत्रकार अनिमेष अंबष्ट को पितृशोक, पिता अखिलेश्वर प्रसाद महथा का निधन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार अनिमेष अंबष्ट के पिता अखिलेश्वर प्रसाद महथा (78 वर्ष) का शनिवार शाम निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों और पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
28 अक्टूबर को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे टीआरएफ से सेवानिवृत्त थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे गोलपहाड़ी स्थित अपने आवास पर पुत्र अनिमेष अंबष्ट के साथ रह रहे थे। वे अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री तथा नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनका पार्थिव शरीर रविवार सुबह 10 बजे टीएमएच स्थित शीतगृह से गोलपहाड़ी आवास लाया जाएगा। वहां से सुबह 11 बजे अंतिम यात्रा बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

