Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छठ घाट पर चाय-बिस्कुट, पत्रकारों का सम्मान और गौ-सेवा करेगा मारवाड़ी युवा मंच
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    छठ घाट पर चाय-बिस्कुट, पत्रकारों का सम्मान और गौ-सेवा करेगा मारवाड़ी युवा मंच

    News DeskBy News DeskOctober 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छठ घाट पर चाय-बिस्कुट, पत्रकारों का सम्मान और गौ-सेवा करेगा मारवाड़ी युवा मंच

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, जादूगोड़ा

     

    मारवाड़ी युवा मंच की जादूगोड़ा शाखा ने आगामी पर्वों और जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर चार महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। शाखा अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में छठ व्रतियों की सेवा, पत्रकारों का सम्मान, गौ-सेवा और पेयजल सुविधा बहाल करने की जिम्मेदारी लेने पर सहमति बनी।

     

    निर्णय के अनुसार, 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंच के सदस्य गायों को हरी सब्जियां, गुड़ और पुआल खिलाकर गौ-सेवा करेंगे। वहीं, 16 नवंबर को छठ महापर्व पर सुबह 5:30 बजे से घाट पर व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चाय-बिस्किट की व्यवस्था की जाएगी। इसी दिन दोपहर तीन बजे जादूगोड़ा के प्रेस रिपोर्टरों को सम्मानित किया जाएगा।

     

    बैठक में माइंस स्टेशन परिसर में लंबे समय से खराब पड़ी पानी की टंकी की मरम्मत और रखरखाव का जिम्मा भी मंच ने उठाया। टंकी ठीक होने से स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों और राहगीरों को पेयजल की सुविधा मिल सकेगी।

     

    अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने कहा कि सेवा और समाजहित मंच का मूल उद्देश्य है। पर्वों को जनसेवा से जोड़कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास किया जा रहा है।

     

    बैठक में शुभम अग्रवाल, राज अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, रुपेश लोढ़ा, अनिल लोढ़ा, निरंजन लोढ़ा, अक्षय अग्रवाल, आयुष अग्रवाल और निखिल अग्रवाल समेत शाखा की पूरी कार्यकारिणी उपस्थित थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
    Next Article चांडिल में 20 नवंबर को मनेगा 30वां श्री श्याम जन्मोत्सव

    Related Posts

    कुछ भी कहिए, मजाक में ही सही, पर अनंत सिंह से ज्यादा लोकतांत्रिक नेता आपको अभी भारतीय राजनीति में ढू

    October 31, 2026

    जादूगोड़ा यूरेनियम माइंस में हादसे के बाद उत्पादन ठप, रोजाना 400 टन अयस्क प्रभावित

    October 31, 2026

    केरूआडूंगरी के सात सरकारी स्कूलों में भवन व चारदीवारी निर्माण की मांग

    October 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कुछ भी कहिए, मजाक में ही सही, पर अनंत सिंह से ज्यादा लोकतांत्रिक नेता आपको अभी भारतीय राजनीति में ढू

    जादूगोड़ा यूरेनियम माइंस में हादसे के बाद उत्पादन ठप, रोजाना 400 टन अयस्क प्रभावित

    केरूआडूंगरी के सात सरकारी स्कूलों में भवन व चारदीवारी निर्माण की मांग

    चाकुलिया थाना का ग्रामीण एसपी ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों और विधि-व्यवस्था की समीक्षा

    दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा को विधायक सविता महतो ने दी श्रद्धांजलि

    चांडिल में 20 नवंबर को मनेगा 30वां श्री श्याम जन्मोत्सव

    छठ घाट पर चाय-बिस्कुट, पत्रकारों का सम्मान और गौ-सेवा करेगा मारवाड़ी युवा मंच

    इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

    आईडीटीआर में 120 युवाओं का तकनीकी प्रशिक्षण पूरा

    रायजामा के मैदान में पुलिस की पहल, फुटबॉल के साथ बांटी उम्मीद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.