रील्स के हुनर को मिला मंच, 31 इंस्टाग्राम क्रिएटर्स ने दिखाया दम
राष्ट्र संवाद संवाददाता, जादूगोड़ा
काउंटिया होंडा शोरूम में शनिवार को ऑल क्रिएटर मीट का आयोजन किया गया। इसमें घाटशिला और चाकुलिया क्षेत्र के 31 इंस्टाग्राम क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया। कंपनी के प्रचार वीडियो बनाने की प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और प्रस्तुति कौशल दिखाया।
प्रतियोगिता में नारायण दास ने प्रथम स्थान हासिल कर 6,666 रुपये का पुरस्कार जीता। अंकित सिंह दूसरे स्थान पर रहे, उन्हें 4,444 रुपये मिले। शुभम ने तीसरा स्थान हासिल कर 2,222 रुपये प्राप्त किए। वहीं, सर्वश्रेष्ठ प्रचार वीडियो के लिए अभिलाषा को 3,333 रुपये का पुरस्कार दिया गया। अन्य प्रतिभागियों को भी 1,500 रुपये तक के उपहार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कंपनी के जनरल मैनेजर (मेन डीलर) सैबल चौधरी, शोरूम संचालक प्रदीप कुमार अग्रवाल और मैनेजर राहुल कुमार राणा उपस्थित थे। आयोजन अनीश यादव और मुकेश गुप्ता ने किया।

