*चिराग के जन्मदिन पर 45 पाउंड का केक कटा
राष्ट्र संवाद संवाददाता, आदित्यपुर
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का 45वां जन्मदिन शनिवार को आदित्यपुर में मनाया गया। पीएचईडी कॉलोनी मैदान में आयोजित समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं ने 45 पाउंड का केक काटकर खुशी जताई। इस दौरान स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों के बीच केक व मिठाइयां भी वितरित की गईं।
पार्टी के प्रदेश सचिव मनोज पासवान के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में उन्होंने चिराग पासवान के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल पासवान, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रितेश पासवान, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष रवि चौरसिया, महानगर सचिव महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, नगर सचिव राजा ठाकुर, अजय महतो, अभिनाश कुमार और अंकुर प्रधान समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

