Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस ने कई बार संविधान की आत्मा को चोट पहुंचाई, सही मायने में भाजपा ही इसकी रक्षक: नड्डा
    Headlines राजनीति

    कांग्रेस ने कई बार संविधान की आत्मा को चोट पहुंचाई, सही मायने में भाजपा ही इसकी रक्षक: नड्डा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कांग्रेस ने कई बार संविधान की आत्मा को चोट पहुंचाई, सही मायने में भाजपा ही इसकी रक्षक: नड्डा

     

    नयी दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कांग्रेस पर संविधान की आत्मा को अनेकों बार चोट पहुंचाने का आरोप लगाया और दावा किया कि सही मायने में उनकी पार्टी ही संविधान की रक्षक है।

    संविधान को अंगीकार किए जाने की 75वीं वर्षगांठ पर पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नड्डा ने यह भी दावा किया कि संविधान की आत्मा को लागू करने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार पूरी तरह सफल हुई है।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘संविधान तो बना हुआ था। संविधान तो ये कहता था कि सभी राज्य बराबर हैं, सभी राज्य भारत के अभिन्न अंग हैं। फिर अनुच्छेद 370 को निरस्त करने में क्या दिक्कत आ रही थी? पांच अगस्‍त, 2019 को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 को समाप्त किया गया। 75 साल बाद, इस साल जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने पहली बार भारत के संविधान की शपथ ली है।’’

    नड्डा ने कहा कि यह खुशी की बात है लेकिन साथ ही यह तथ्य यह सोचने के लिए भी मजबूर करता है कि जिन्होंने इतने सालों तक देश पर शासन किया, उनकी चेतना में संविधान के लिए कोई जगह नहीं थी।

    उन्होंने कहा, ‘‘अपने स्वार्थ की सिद्धि के लिए कुछ लोगों ने और विशेषकर एक पार्टी ने संविधान की आत्मा को अनेकों बार चोट पहुंचाने और तोड़ने का प्रयास किया। इसलिए दो वर्षों तक आपातकाल लगा रहा। अभिव्यक्ति की आजादी और प्रेस की स्वतंत्रता को छीन लिया गया। लाखों लोगों को जेल में डाल दिया गया।’’

     

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘सही मायने में संविधान के रक्षक हम हैं और हमने संविधान की रक्षा की है।’’

    नड्डा ने याद दिलाया कि नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर ‘संविधान गौरव यात्रा’ की शुरुआत की और 2014 में भारत का प्रधानमंत्री बनने के बाद 19 नवंबर, 2015 को एक अधिसूचना जारी कर 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।

    उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरी भावना के साथ सहकारी संघवाद को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। संविधान की आत्मा को लागू करने में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार पूरी तरह सफल हुई है।’’

    इस कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री भाजपा के शीर्ष पदाधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleग्रेजुएट कॉलेज में नैक पर वर्कशॉप का आयोजन
    Next Article बंगाल की खाड़ी पर बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवात का रूप ले सकता है: आईएमडी

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.