
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। बर्मामाइंस थाना परिसर में बुधवार देर रात शिव आश्रम निवासी देबू माझी के परिजनों और बबली नामक किन्नर के बीच विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। घटना में दोनों पक्षों के लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया।
देबू की मां पुतुल माझी ने बबली पर बस्ती में विवाद और अशांति फैलाने का आरोप लगाया। वहीं, बबली ने आरोपों को खारिज करते हुए देबू और उसके साथियों पर रॉड व हेलमेट से हमला करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

