Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे चांडिल, फुफेरे भाई कपूर टुडू के श्राद्ध कर्म में हुए शामिल
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति संथाल परगना सरायकेला-खरसावां

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे चांडिल, फुफेरे भाई कपूर टुडू के श्राद्ध कर्म में हुए शामिल

    Aman KumarBy Aman KumarMay 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे चांडिल, फुफेरे भाई कपूर टुडू के श्राद्ध कर्म में हुए शामिल

    पत्नी कल्पना सोरेन और झामुमो के कई वरिष्ठ नेता रहे साथ, प्रशासन रहा सतर्क
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    चांडिल :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को चांडिल पहुंचे, जहां उन्होंने अपने फुफेरे भाई एवं झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे स्व. कपूर टुडू उर्फ कपूर बागी के श्राद्ध कर्म में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कपूर टुडू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और मां रूपी सोरेन भी उपस्थित रहीं।गौरतलब है कि स्वर्गीय कपूर टुडू का कुछ दिन पूर्व बीमारी के कारण निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाग लिया था। कपूर टुडू को झारखंड आंदोलन के पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं में गिना जाता है साथ ही उन्होंने विस्थापित मुक्ति वाहिनी संस्था के बैनर तले विस्थापितों के हक अधिकार के लिए लंबी लड़ाई लड़ी ।

    कार्यक्रम में झामुमो के कई वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद थे। इनमें ईचागढ़ की विधायक सविता महतो,गुरुचरण किस्कू ,पूर्व जीप सदस्य ओम प्रकाश लायक,झामुमो जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, समेत अन्य प्रमुख नेता शामिल रहे।

    मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सरायकेला जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मौके पर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत, अनुमंडल पदाधिकारी विकास राय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद बिंद, थाना प्रभारी दिलशान बिरुवा समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

    फुफेरे भाई कपूर टुडू के श्राद्ध कर्म में हुए शामिल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड दुर्गा पूजा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचौथी बार संसद रत्न से सम्मानित होंगे सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
    Next Article यातायात पुलिस के खिलाफ जनता से मिले जनमत के बाद जिले के जनप्रतिनधि संग करेंगी संवाद :कन्हैया सिँह

    Related Posts

    ग्रामसभा की सहमति के बिना कचरा प्लांट का विरोध, वार्ड सभा में उठी आवाज

    November 3, 2026

    सिमटते जंगल से हाथियों का पलायन, दलमा में बढ़े रेस्क्यू हाथी; सात माह का शेखर बना नया मेहमान*l

    November 3, 2026

    पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस के ठहराव पर आर-पार की लड़ाई

    November 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ग्रामसभा की सहमति के बिना कचरा प्लांट का विरोध, वार्ड सभा में उठी आवाज

    सिमटते जंगल से हाथियों का पलायन, दलमा में बढ़े रेस्क्यू हाथी; सात माह का शेखर बना नया मेहमान*l

    पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस के ठहराव पर आर-पार की लड़ाई

    हेलमेट चेकिंग के नाम पर कार्रवाई पर उठे सवाल, बीमार महिला से वसूला ₹1,000 का चालान

    34.87 करोड़ के निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज की गुणवत्ता को लेकर संशय

    थाना से चंद कदम दूर चोरों ने तोड़ा दुकान का ताला

    पंचायत स्तर पर समस्याओं के समाधान की पहल तेज, दूसरे सहयोग शिविर में मिले 33 आवेदन

    राजेश कुमार शुक्ल ने की न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत से मुलाकात

    टाटा वर्कर्स यूनियन में फंड और खातों को लेकर विवाद गहराया, अध्यक्ष कोषाध्यक्ष ने दिया अल्टीमेटम

    फाइव-स्टार अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित हुआ टाटा स्टील का वेस्ट बोकारो डिवीजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.