Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आईआरबी -8 और एसआईआरबी -1 और 2 के पारण परेड समारोह में सम्मिलित हुए
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आईआरबी -8 और एसआईआरबी -1 और 2 के पारण परेड समारोह में सम्मिलित हुए

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 6, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आईआरबी -8 और एसआईआरबी -1 और 2 के पारण परेड समारोह में सम्मिलित हुए

    मुख्यमंत्री ने आकर्षक परेड का किया निरीक्षण और ली सलामी, 574 आरक्षियों ने ली शपथ

    सभी प्रशिक्षण केंद्रों, जैप मुख्यालयों और पुलिस लाइन केंद्रों का 2 वर्षों के अंदर जीर्णोद्धार किए जाने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

    मुख्यमंत्री ने कहा- पुलिस महकमे के लिए अलग स्वास्थ सेवा बनाने पर सरकार कर रही विचार

    पुलिस में महिलाओं की बढ़ रही भागीदारी पूरे राज्य के लिए गर्व की बात_

    विभिन्न चुनौतियों से निपटने में आपका प्रशिक्षण, बुद्धि और विवेक काम आएगा: हेमन्त सोरेन,मुख्यमंत्री

    बोकारो:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड पुलिस के विभिन्न ट्रेनिंग संस्थानों से 1892 जवान प्रशिक्षण प्राप्त कर राज्य की सेवा के लिए अपना योगदान देने जा रहें है। इन जवानों में कुल 630 महिला आरक्षी अपने सहकर्मी पुरुष आरक्षियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर योगदान देने जा रहीं है, यह पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में महिलाओं की बढ़ रही भागीदारी महिला सशक्तिकरण की मिसाल है । मुख्यमंत्री आज बोकारो स्थित जैप- 4 ग्राउंड में एसआईआरबी- 01 दुमका, एसआईआरबी- 2 खूँटी, आईआरबी-8 गोड्डा के जवानों के पारण परेड समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जैप- 4 परिसर में वृक्षारोपण किया साथ ही परिसर हेतु आर.ओ प्लांट का भी उद्घाटन किया।

    प्रशिक्षण आपके जीवन का अहम हिस्सा है

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने यहां जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है , वह तो एक शुरुआत है। आप जब अपने कर्तव्य और जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तो आपको कई नई और अलग-अलग तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में इन चुनौतियों से निपटने में आपका प्रशिक्षण, बुद्धि और विवेक काम आएगा। प्रशिक्षण अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है। जिससे आप अपने आप को और बेहतर और कुशल बनाते हैं ।

    सभी प्रशिक्षण केंद्रों, जैप मुख्यालयों और पुलिस लाइन केंद्रों का होगा जीर्णोद्धार

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों और संस्थानों में जाने का मौका मिलता है। इस दौरान वहां की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने के दौरान कई समस्याएं व्याप्त होने की बात मालूम होती है। इसका सीधा असर प्रशिक्षण देने वालों और प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों पर होता है। ऐसे में आपको आश्वस्त करता हूं अगले 2 वर्षों के अंदर सभी प्रशिक्षण केंद्रों, जैप मुख्यालयों और पुलिस लाइन केंद्रों का जीर्णोद्धार कर लिया जाएगा, ताकि बेहतर माहौल में प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित हो सके।

    पुलिस विभाग की अपनी स्वास्थ्य सेवा हो, सरकार कर रही विचार

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग की अपनी स्वास्थ्य सेवा हो, इस दिशा में सरकार विचार कर रही है। इसका मकसद पुलिसकर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे और भी बेहतर तरीके से अपने कर्तव्य एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

    बेस्ट कैडेट्स किए गए सम्मानित

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बेस्ट कैडेट (ओवरऑल) अर्चना कुमारी, बेस्ट कैडेट (इंडोर) भीमराज विश्वकर्मा, बेस्ट कैडेट (आउटडोर) विक्रम कुमार तिवारी और बेस्ट कैडेट (शूटिंग) मंजू कुमारी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसके अलावा ट्रेनिंग -इन-चार्ज और पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार महतो सम्मानित किए गए।

    574 जवानों ने सफलतापूर्वक पूरा किया गुणवतापूर्ण प्रशिक्षण

    सत्र 2020-22 के 574 जवानों ने बोकारो JAP-4 के प्रशिक्षण संस्थान में कुल 215 दिन का बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसमें एस.आई आर.बी-01 दुमका के कुल 13 जवान जिसमें 4 पुरुष एवं 9 महिला, एस.आई.आर.बी- 2 खूँटी के कुल 5 पुरुष जवान, आई.आर.बी-8 गोड्डा के कुल 556 जवान जिसमें 377 पुरुष एवं 179 महिला जवानों ने विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त किए।

    पारण परेड समारोह में गोमिया विधायक श्री लंबोदर महतो, बेरमो विधायक श्री कुमार जयमंगल, डीजीपी श्री नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, एडीजीपी श्री प्रशांत सिंह, डीजीपी ट्रेनिंग श्री अनुराग गुप्ता, आईजी ट्रेनिंग श्रीमती प्रिया दुबे, उपायुक्त बोकारो, श्री कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक बोकारो श्री चंदन कुमार झा, समादेष्टा JAP-4 श्री अश्विनी कुमार, JAP-4 के पदाधिकारी, प्रशिक्षु जवान एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुसाबनी के सामाजिक कार्यकर्ताओं के सामुहिक प्रयास से तमिलनाडु में बंधुआ हुए मजदूर मुक्त हुए किया गया स्वागत
    Next Article सीएम हेमन्त सोरेन का प्रयास ला रहा रंग, सुओ मोटो म्युटेशन (दाखिल-खारिज): एक महीने में 99.36 प्रतिशत डीड स्वतः म्युटेशन हेतु प्रेषित

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.