झारखंड के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री महेश चंद्र सोनक झारखंड बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल ने किया स्वागत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री महेश चंद्र सोनक का जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने स्वागत किया l झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल ने शालओढ़ाकर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोनक का राज्य के अधिवक्ताओं की तरफ से अभिनन्दन किया l
न्यायमूर्ति श्री सोनक ने श्री शुक्ल के कार्यकुशलता की सराहना की और गोवा में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पिछले शाल संपन्न राष्ट्रीय सेमिनार कार्यक्रम में श्री शुक्ल के अधिवक्ता हित में भाषण को याद कर उनकी प्रशंसा की l
श्री शुक्ल ने न्यायमूर्ति श्री सोनक के महाराष्ट्र न्यायपालिका और गोवा बेंच में किए गए न्यायिक सुधार और निर्णयों की भूरी भूरी प्रशंसा कीऔर उनका अभिनंदन किया l
इस अवसर पर झारखंड उच्च न्यायालय के महा निबंधक श्री सत्यप्रकाश सिन्हा पूर्वी सिंहभूम के प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार पांडेय उपस्थित थे l श्री शुक्ल के साथ मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सोनक से मिलने वालों में जिला बार एसोसिएशन की संयुक्त सचिव श्रीमती विनीता सिंह,अधिवक्ता, कोषाध्यक्ष श्री पी पी भगत ,अधिवक्ता श्रीअक्षय कुमार झा, विनीता मिश्रा, राजेश दाश ,मिथिलेश सिंह,रमेश प्रसाद सहितअन्य अधिवक्ता प्रमुख रूप से शामिल थे l

