अनियंत्रित होकर टमाटर लोड पिकअप वैन पलटा ।टमाटर बिखरा
राष्ट्र संवाद-संजय सिन्हा
बड़बिल(ओडिशा)बड़बिल तहसील क्षेत्र अंतगर्त बोलानी बड़बिल मुख्य मार्ग बोलानी सेल खादान गेट से कुछ ही दुरी पर प्रातःकाल एक टमाटर लोड पिकअप वैन (OD14 AD-8678)अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना मे चालक एवं पिकअप मे सवार लोग पुर्ण रूप से सुरक्षित रहे। प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त पिकअप झारखंड के मनोहर पुर से टमाटर लोड कर बोलानी के रास्ते बड़बिल जा रही थी ,बोलानी बड़बिल मुख्य मार्ग पर एक मोड़ के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया,पलट गए पिकअप को काफी मशक्कत के उठाया गया,जानकारो की माने तो पिकअप मे टमाटर क्षमता से अधिक लोड था,एवं मोड़ पर गाड़ी धीमी नही हुई होगी।

