डी वाय पाटील यूनिवर्सिटी से एमडी बने डॉ. अजय पाल व डॉ. विनू एस के राणा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
धर्म ध्वजवाहक आदरणीय रामकुमार पाल जी के सबसे छोटे पुत्र डॉ. अजय पाल तथा डॉ. विनू एस के राणा ने एमडी (एनेस्थिसियोलॉजी) की डिग्री हासिल कर परिवार और शुभचिंतकों का नाम रोशन किया है। उन्होंने देश की प्रतिष्ठित डी वाय पाटील यूनिवर्सिटी से एनेस्थिसियोलॉजी में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की, जिसमें पेरिऑपरेटिव केयर, पेन मैनेजमेंट और क्रिटिकल केयर का विशेष प्रशिक्षण शामिल है।
दीक्षांत समारोह के दौरान डी वाय पाटील यूनिवर्सिटी की उपाध्यक्ष एवं प्रो-चांसलर डॉ. शिवानी वी. पाटिल के हाथों दोनों चिकित्सकों को उपाधि प्रदान की गई। इस उपलब्धि से समस्त जनमानस और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

