Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : जनसंपर्क अभियान में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रिंकू सिंह की हुंकार “विकास की नई ईंटें जोड़कर गढ़ेंगे क्षेत्र का उज्ज्वल भविष्य”
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : जनसंपर्क अभियान में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रिंकू सिंह की हुंकार “विकास की नई ईंटें जोड़कर गढ़ेंगे क्षेत्र का उज्ज्वल भविष्य”

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : जनसंपर्क अभियान में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रिंकू सिंह की हुंकार “विकास की नई ईंटें जोड़कर गढ़ेंगे क्षेत्र का उज्ज्वल भविष्य”

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रिंकू सिंह ने शुक्रवार को एमई स्कूल रोड, मच्छी गोदाम बस्ती, महतो पाड़ा रोड, बी गैलेक्सी अपार्टमेंट समेत आसपास के इलाकों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय लोगों से मिलकर उन्होंने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के क्रम में रिंकू सिंह ने घर-घर जाकर जनसमस्याओं की जानकारी ली।

    उन्होंने लोगों से कहा कि जुगसलाई उनके लिए केवल एक चुनावी क्षेत्र नहीं, बल्कि उनका अपना घर है और यहां का हर निवासी उनके परिवार का सदस्य है। इसलिए मैं यहां चुनावी वादे करने नहीं आई हूं, बल्कि अपने घर के विकास के लिए एक ‘वचन और दृढ़ संकल्प’ लेकर आई हूं। रिंकू सिंह ने अपने चुनाव चिह्न को अपने विजन से जोड़ते हुए कहा कि जिस तरह एक-एक ईंट से मजबूत इमारत खड़ी होती है, उसी तरह मेरे वादे और इरादे भी ठोस और मजबूत हैं।

    अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि पूरे जुगसलाई में टाटा स्टील यूटीलिटीज (पूर्व में जुस्को) से पानी व बिजली उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता है। ताकि, यहां के लोगों को स्वच्छ पेयजल एवं निर्बाध बिजली मिल सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में महिला कॉलेज, बच्चों के लिए पार्क, जाम की समस्या से मुक्ति, पार्किंग की समुचित व्यवस्था समेत क्षेत्रवासियों हर तरह की मूलभूत सुविधाएं सुलभ कराना एवं क्षेत्र का समग्र विकास प्राथमिकता है।

    जनसंपर्क के क्रम में रिंकू सिंह ने कहा कि सभी का विश्वास और सहयोग ही उनकी सेवा भावना एवं संकल्प की सबसे बड़ी ताकत है। इसके लिए उन्होंने लोगों से विकास की नई ईंटें जोड़ते हुए उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने की अपील की। रिंकू सिंह ने प्रत्येक मतदाता से क्रम संख्या 08, चुनाव चिन्ह “ईंटें” छाप पर मुहर लगाकर सेवा सेवा का अवसर प्रदान करने का आग्रह किया। इस दौरान महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने जमकर रिंकू सिंंह के समर्थन में नारे लगाए। हर जगह लोगों ने रिंकू सिंह का भव्य स्वागत करते हुए उनके प्रति आस्था व्यक्त की। जनसंपर्क अभियान में कई महिला-पुरुष कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल थे।

    जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : जनसंपर्क अभियान में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रिंकू सिंह की हुंकार "विकास की नई ईंटें जोड़कर गढ़ेंगे क्षेत्र का उज्ज्वल भविष्य"
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडी वाय पाटील यूनिवर्सिटी से एमडी बने डॉ. अजय पाल व डॉ. विनू एस के राणा
    Next Article बिहार के जमुई से जामताड़ा की बच्ची का सकुशल रेस्क्यू, परिजनों को सौंपा गया

    Related Posts

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    May 27, 2026

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.