Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बढ़ सकते हैं सीमेंट के दाम, घर बनना या निर्माण कार्य और होगा महंगा
    Breaking News Business Headlines

    बढ़ सकते हैं सीमेंट के दाम, घर बनना या निर्माण कार्य और होगा महंगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली . सीमेंट का दाम इस महीने 25 से 50 रुपये प्रति बैग (बोरी) बढ़ सकता है. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि विनिर्माताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से लागत में वृद्धि का बोझ ग्राहकों पर डालना शुरू कर दिया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 12 माह के दौरान सीमेंट का दाम बढ़कर 390 रुपये बोरी हो गया है.

    विनिर्माताओं ने अब लागत वृद्धि का बोझ ग्राहकों पर डालना शुरू कर दिया है. इससे सीमेंट 25-50 रुपये प्रति बोरी और महंगा हो सकता है. कच्चे तेल के दाम मार्च में औसतन 115 डॉलर प्रति बैरल रहे. इसके अलावा विभिन्न कारणों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोयले के दाम भी बढ़े हैं. बिजली और ईंधन की लागत बढ़ने से सड़क के जरिये ढुलाई भाड़े में भी वृद्धि हुई है.
    सीमेंट मांग 20 प्रतिशत बढ़ी- क्रिसिल रिसर्च के निदेशक एच गांधी ने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली छमाही में सालाना आधार पर सीमेंट मांग 20 प्रतिशत बढ़ी. लेकिन दूसरी छमाही में बेमौसम बारिश, श्रम के उपलब्ध नहीं होने जैसे कारणों से नरमी आई.’’

    उन्होंने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2022-23 में सीमेंट मात्रा में 5 से 7 प्रतिशत की वृद्धि की संभावना है. इसका कारण बुनियादी ढांचे के साथ छोटे शहरों में सस्ते मकानों पर जोर है. हालांकि निर्माण लागत बढ़ने से मांग में तेजी पर कुछ अंकुश लगेगा.’’

    सीमेंट की मांग बढ़ रही- देश में सीमेंट की मांग भी लगातार बढ़ रही है. आईसीआरए ने अपनी एक रिपोर्ट में सीमेंट की मांग और बढ़ने का अनुमान लगाया है. ग्रामीण आवास और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर्स की मजबूत मांग के चलते इस चालू वित्त वर्ष में सीमेंट की मांग 7-8 प्रतिशत बढ़कर लगभग 382 मिलियन टन होने की उम्मीद है. वित्त वर्ष 2012 के पहले 11 महीनों में सीमेंट का उत्पादन 323 मिलियन टन था, जो कि वर्ष-दर-वर्ष 22 प्रतिशत अधिक है. नवंबर 2021 में चक्रवातों और बेमौसम बारिश से प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुई मांग दिसंबर 2021 से बढ़नी शुरू हुई. ICRA का अनुमान है कि “उत्पादन लगभग 18-20 प्रतिशत बढ़ेगा और लगभग 355 मिलियन मीट्रिक टन तक पहुंचकर कोविड से पहले के ​​स्तर को पार कर जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार
    Next Article पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मौत होने पर परिवार को मिलेगा 1 करोड़ का मुआवजा

    Related Posts

    जामताड़ा में जेएसएलपीएस योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, महिला सशक्तिकरण पर जोर

    April 28, 2026

    जामताड़ा में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

    April 28, 2026

    आवासीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता और अनुशासन पर जोर

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा में जेएसएलपीएस योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, महिला सशक्तिकरण पर जोर

    जामताड़ा में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

    आवासीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता और अनुशासन पर जोर

    बालू माफिया पर कार्रवाई तेज, 12 हजार सीएफटी अवैध बालू जब्त

    मेगा ब्लड डोनेशन कैंप की तैयारी, अधिक सहभागिता पर जोर

    किसानों और बाजार के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर, आम की आपूर्ति पर विशेष चर्चा

    शिक्षा विभाग की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई और सुधार पर जोर

    विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा, पारदर्शिता और दक्षता पर जोर

    मनरेगा और आवास योजनाओं की समीक्षा, बेहतर प्रदर्शन के निर्देश

    फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.