Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मौत होने पर परिवार को मिलेगा 1 करोड़ का मुआवजा
    Breaking News Headlines

    पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मौत होने पर परिवार को मिलेगा 1 करोड़ का मुआवजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. पंजाब सरकार ने पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मौत होने की सूरत में उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि देने का निर्णय किया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह जानकारी पंजाब पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्चुअल बैठक में दी. पंजाब पुलिस के कल्याण के लिए एक और अहम फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री ने इस वित्तीय साल से पुलिस कल्याण फंड को 10 करोड़ रुपए से बढ़ा कर 15 करोड़ रुपए करने का ऐलान भी किया है. उन्होंने पंजाब पुलिस को देश की सर्वोत्तम पुलिस फोर्स में से एक बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने पूरे सहृदय यत्नों और ईमानदारी से ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने पुलिस को लोगों के साथ विनम्रता से पेश आने के लिए भी कहा.

    इस बैठक में मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए वेणू प्रसाद, प्रमुख सचिव गृह अनुराग वर्मा और डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब वी. के. भावरा भी मौजूद थे. बैठक के दौरान सभी रैंक के 23 हजार से अधिक पुलिस कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने गैंगस्टरों, नशा, आतंकवाद, गैर-कानूनी माइनिंग और भ्रष्टाचार के विरुद्ध कोई लिहाज न बरतने के निर्देश दिए हैं.
    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस अधिकारियों को राज्य में पुलिस के कामकाज में कोई दखलंदाजी न होने का भरोसा देते हुए पुलिस कर्मचारियों को पूरी पेशेवरता, समर्पण और ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने पुलिस को राज्य के लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाने और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी पक्षपात से कार्यवाही करने के लिए भी कहा है.

    उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी चुनौतीपूर्ण और बहुत सख्त है और बढ़िया कारगुजारी के बावजूद भी पुलिस को लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ता है. मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस की भूमिका की सराहना भी की है. गौरतलब है कि जब से मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मचारियों को उनके जन्मदिन पर बधाई देने की शुरुआत की है, तब से अब तक कुल 5650 पुलिस मुलाजिमों को उनके जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दी जा चुकी हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबढ़ सकते हैं सीमेंट के दाम, घर बनना या निर्माण कार्य और होगा महंगा
    Next Article जानें जमशेदपुर की सुर्खियां

    Related Posts

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिस्टम आगे बेबस इंसानियत , एक भाई ने बहन का कंकाल लेकर पहुँचा बैंक

    वार्डन विधायक से बोली- कौन है आप, स्कूल के अंदर कैसे आए? परिचय देने पर भी नहीं पहचानी

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम और महिला न्याय में देरी पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने उठाई आवाज

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.