Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines

    कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अहमदाबाद. कांग्रेस के विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को गिरफ्तार किया गया है. असम पुलिस की टीम ने दलित नेता को पालनपुर सर्किट हाउस से बुधवार रात करीब 11:30 बजे के आसपास गिरफ्तार कर लिया. कांग्रेस विधायक के समर्थकों का कहना है कि असम पुलिस ने उन्हें अब तक एफआईआर की कॉपी नहीं मुहैया कराई है, सिर्फ इतना बताया गया कि जिग्नेश मेवाणी के खिलाफ असम में कुछ मामले दर्ज हैं.

    असम पुलिस जिग्नेश मेवाणी को पालनपुर से गिरफ्तार करने के बाद अहमदाबाद रवाना हो गई है. उन्हें अहमदाबाद से असम के गुवाहाटी ले जाया जा सकता है. कांग्रेस विधायक के समर्थकों के मुताबिक असम पुलिस ने अपने यहां दर्ज मामले का हवाला देते हुए गिरफ्तारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है. फिलहाल, उनकी गिरफ्तारी से सूबे की सियासत में सरगर्मी बढ़ गई है. कांग्रेस के बड़े दलित चेहरे जिग्नेश मेवाणी की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब गुजरात में विधानसभा चुनाव नजदीक है.
    जिग्नेश मेवाणी ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मेरे किसी ट्वीट के सिलसिले में मुझे गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मुझे कोई सटीक जानकारी नहीं दी है. मैं किसी झूठी शिकायत से नहीं डरता. मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगा.’ अपने विधायक के समर्थन में आधी रात को कांग्रेस नेता सड़कों पर उतर आए. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर समेत कई अन्य नेता अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे. उन्होंने जिग्नेश के समर्थन में और असम पुलिस के खिलाफ नारे लगाए. जगदीश ठाकोर ने कहा कि जिग्नेश के खिलाफ आरएसएस पर ट्वीट करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी. यह एक विधायक को डराने-धमकाने का प्रयास है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली के गाजीपुर इलाके में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप
    Next Article बढ़ सकते हैं सीमेंट के दाम, घर बनना या निर्माण कार्य और होगा महंगा

    Related Posts

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    April 28, 2026

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    April 28, 2026

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद

    जमशेदपुर फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था मजबूत, 500 मीटर नया केबल बिछाया गया

    बर्मामाइंस में विकास को नई गति, विधायक पूर्णिमा साहू ने 69.10 लाख की योजनाओं का किया शिलान्यास

    रंभा शैक्षणिक संस्थान में राष्ट्रीय कार्यशाला की तैयारी आरंभ।

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम और महिला न्याय में देरी पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने उठाई आवाज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.