Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जगमग हुआ डाउनिंग स्ट्रीट: PM ऋषि सुनक ने हिंदू समुदाय के सदस्यों के साथ मनाई दिवाली
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    जगमग हुआ डाउनिंग स्ट्रीट: PM ऋषि सुनक ने हिंदू समुदाय के सदस्यों के साथ मनाई दिवाली

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लंदन. दिवाली से पहले, ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक और पत्नी अक्षता मूर्ति ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट में अपने आधिकारिक आवास पर हिंदू समुदाय के सदस्यों के साथ मिलकर प्रकाश पर्व मनाया। सुनक के कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, आज रात प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अंधकार पर प्रकाश की विजय के उत्‍सव दिवाली से पहले डाउनिं

    ग स्ट्रीट में हिंदू समुदाय के मेहमानों का स्वागत किया। इस सप्ताह के अंत में पूरे ब्रिटेन और दुनिया भर में मना रहे सभी लोगों के लिए शुभ दिवाली!

    प्रधानमंत्री कार्यालय ने कार्यक्रम की तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें सुनक को अपनी पत्नी के साथ पारंपरिक दीपक जलाते और बाद में मेहमानों का स्वागत करते और शुभकामनाएं देते दिखाया गया। पिछले साल सुनक भारतीय मूल और हिंदू समुदाय के ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री बने थे। उन्‍होंने “एक ऐसा ब्रिटेन बनाने, जहां हमारे बच्चे और हमारे पोते-पोतियां अपने दीये जला सकें, इस काम में मैं जो कुछ भी कर सकता हूं” करने का संकल्प लिया।

     

    मूल रूप से पंजाब से संबंध रखने वाले सुनक ने कहा है कि उनकी हिंदू आस्था बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह तनाव के दौरान ताकत और लचीलापन देती है। इस साल सितंबर में नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा, मैं एक गौरवान्वित हिंदू हूं। इसी तरह मेरा पालन-पोषण हुआ, मैं ऐसा ही हूं। महामारी के दौरान 2020 में ब्रिटेन के वित्‍त मंत्री के रूप में सुनक ने डाउनिंग स्ट्रीट को दीयों से रोशन किया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकर्नाटक के पूर्व CM सदानंद गौड़ा ने चुनावी राजनीति से संन्यास का किया ऐलान
    Next Article सुप्रीम कोर्ट के लिए तीन जजों की हुई नियुक्ति, कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र ने लगाई मुहर

    Related Posts

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.