Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्नाटक के पूर्व CM सदानंद गौड़ा ने चुनावी राजनीति से संन्यास का किया ऐलान
    Breaking News Headlines राजनीति

    कर्नाटक के पूर्व CM सदानंद गौड़ा ने चुनावी राजनीति से संन्यास का किया ऐलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने चुनावी राजनीति से संन्यास का ऐलान किया है. हासन में पत्रकारों से बात करते हुए सदानंद गौड़ा ने कहा कि अब उनके लिए संन्यास लेने का समय आ गया है इसलिए मैंने भविष्य में कोई चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है.

     

    सदानंद गौड़ा ने बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा “30 साल तक मेरी पार्टी ने मुझे सब कुछ दिया है. बीएस येदियुरप्पा के बाद मैं पार्टी में सबसे बड़ा लाभार्थी रहा हूं. मैं 10 साल तक विधायक रहा और एक साल तक कर्नाटक का मुख्यमंत्री रहा. मैं 20 साल तक सांसद रहा. मैंने नरेंद्र मोदी सरकार में सात साल तक बतौर कैबिनेट मंत्री अपनी सेवाएं दी है. चार साल तक बीजेपी कर्नाटक राज्य इकाई का अध्यक्ष रहा. पार्टी से हमें सब कुछ मिला है. अगर मैं इससे ज्यादा की इच्छा रखूंगा तो लोग मुझे स्वार्थी कहेंगे. अब नए लोगों को मौका मिलना चाहिए”

    बेंगलुरु उत्तर से लोकसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा के इस ऐलान को आगामी 2024 लोकसभा चुनाव से पहले महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. गौड़ा ने जुलाई 2021 में केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था. मोदी सरकार में रसायन और उर्वरक मंत्री रहने के अलावा गौड़ा ने रेलवे, कानून और सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन जैसे विभाग भी संभाले थे. सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा तेज थी कि BJP उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं देगी. जिसके संकेत मिलने के बाद उन्होंने चुनावी राजनीति को अलविदा बोल दिया है. सदानंद गौड़ा ने बीते दिनों जेडीएस और बीजेपी के गठबंधन पर सार्वजनिक तौर पर अपनी नराजगी का इजहार किया था. जिससे पार्टी में सियासी हलचल काफी बढ़ी हुई है.

    बीते दिनों एक कन्नड़ अखबार को दिए इंटरव्यू में सदानंद गौड़ा ने कहा “JDS के साथ गठबंधन का फैसला कर्नाटक के पार्टी नेताओं की राय लेने के बाद करना चाहिए था. अगर प्रदेश BJP के नेता गठबंधन का विरोध करते तो केंद्रीय नेतृत्व पहले उन्हें समझाता-बुझाता और इसके बाद आगे बढ़ता. केंद्रीय नेतृत्व ने ऐसी कोई कोशिश नहीं की और ना ही प्रदेश के किसी नेता के साथ कोई चर्चा की. यहां तक कि कोर कमेटी के साथ भी इस मुद्दे पर बातचीत नहीं की गई. JDS के साथ मिलकर काम करना पार्टी के नेताओं के लिए आसान भी नहीं होगा. कल शीर्ष नेतृत्व हमसे उम्मीद करेगा कि राज्य के नेताओं के तौर पर हम जेडीएस को साथ लेकर चलें. पिछले चुनाव में JDS ने BJP का जमकर विरोध किया था. अब अचानक से मिलकर चुनाव लड़ना कैसे संभव है? मेरा मानना है कि JDS के साथ गठबंधन का फैसला तुरंत लेने से पहले कुछ वक्त लेना चाहिए था और सावधानी के साथ सभी पहलुओं पर विचार करना चाहिए था”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा: प्राइवेट स्लीपर बस में लगी आग, 2 यात्री जिंदा जले, 12 झुलसे
    Next Article जगमग हुआ डाउनिंग स्ट्रीट: PM ऋषि सुनक ने हिंदू समुदाय के सदस्यों के साथ मनाई दिवाली

    Related Posts

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    June 4, 2026

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.