Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुप्रीम कोर्ट के लिए तीन जजों की हुई नियुक्ति, कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र ने लगाई मुहर
    Breaking News Headlines

    सुप्रीम कोर्ट के लिए तीन जजों की हुई नियुक्ति, कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र ने लगाई मुहर

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट को आज तीन नए जज मिल गए और इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की अधिकतम संख्या पूरी हो गई. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने मुहर लगा दी है. चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा, चीफ जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और चीफ जस्टिस संदीप मेहता को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किया गया है. ये सभी जज आज यानी गुरुवार शाम 4.15 पर शपथ लेंगे. इनकी नियुक्ति के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 हो गई.

     

    जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा
    जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हैं. वह तेलंगाना हाईकोर्ट के भी चीफ जस्टिस रह चुके हैं. उन्होंने कर्नाटक हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और कर्नाटक हाईकोर्ट और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज के रूप में कार्य किया है. जस्टिस सतीष चंद्र शर्मा का जन्म 30 नवंबर 1961 को हुआ. 1984 में उन्होंने अपने वकालत करियर की शुरुआत की और कम ही समय में वह मध्य प्रदेश के नामी वकील बन गए. जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा को 18 जनवरी, 2008 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था. उन्हें 11 अक्टूबर, 2021 को तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में पदोन्नत किया गया था और उसके बाद 28 जून 2022 को दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने थे.

     

    जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह
    जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह मौजूदा वक्त में राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हैं. इससे पहले वह पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज रह चुके हैं. जस्टिस एजी मसीह को 10 जुलाई, 2008 को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था. उन्हें 30 मई 2023 को राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में पदोन्नत किया गया था. वह ऑल इंडिया हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की वरिष्ठता सूची में सातवें स्थान पर हैं और अपने मूल हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में पहले स्थान पर हैं.

    जस्टिस संदीप मेहता
    जस्टिस संदीप मेहता अभी गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हैं. इससे पहले वह राजस्थान हाईकोर्ट के जज थे. जस्टिस मेहता 30 मई 2011 को राजस्थान हाईकोर्ट के जज बने थे. वह इस साल 15 फरवरी से गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस है. वह ऑल इंडिया हाईकोर्ट जजों की सीनियॉरिटी लिस्ट में 23वें नंबर पर हैं और अपने मौजूदा हाईकोर्ट में जजों में पहले स्थान पर हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजगमग हुआ डाउनिंग स्ट्रीट: PM ऋषि सुनक ने हिंदू समुदाय के सदस्यों के साथ मनाई दिवाली
    Next Article जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकवादी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

    Related Posts

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.