Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनजीटी के आदेश पर मानगो के 16 घरों को तोड़ने का मामला सरयू राय ने उपायुक्त और मुख्य अभियंता से बात की
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति सरायकेला-खरसावां

    एनजीटी के आदेश पर मानगो के 16 घरों को तोड़ने का मामला सरयू राय ने उपायुक्त और मुख्य अभियंता से बात की

    News DeskBy News DeskJuly 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एनजीटी के आदेश पर मानगो के 16 घरों को तोड़ने का मामला

    सरयू राय ने उपायुक्त और मुख्य अभियंता से बात की

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने समाचार पत्रों में प्रमुखता से छपी उन खबरों पर चिंता जताई है, जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने मानगो के 16 रिहायशी घरों को तोड़ने का नोटिस दिया है। श्री राय ने इस संबंध में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त तथा मानगो के सीओ (अंचलाधिकारी) से विस्तृत वार्ता की है। उनका कहना है कि एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने इस आशय का निर्णय लिया है और सरकार के जल संसाधन विभाग और पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन को नोटिस दिया है कि उनके आदेश का अनुपालन कर शीघ्र सूचित किया जाए।

    श्री राय के अनुसार, अधिकारियों का कहना है कि घरों को तोड़ने के लिए जो नोटिस भेजा गया है, उसमें उनका कोई हाथ नहीं है। यह एनजीटी का आदेश है और एनजीटी का दर्जा सुप्रीम कोर्ट के बराबर है। चूंकि इस मामले में जल संसाधन विभाग एक पक्ष है, इसलिए जल संसाधन विभाग ही कोई ऐसा रास्ता निकाल सकता है जिससे तत्काल घरों को तोड़ने की नौबत नहीं आए। श्री राय ने इस संबंध में स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के मुख्य अभियंता से भी वार्ता किया और आग्रह किया कि वे एनजीटी कोर्ट में हस्तक्षेप करें और समय की मांग करें। इस आशय कि जानकारी वह राज्य सरकार को भेजें ताकि मानगो के घरों को टूटने से बचाया जा सके।

    सरयू राय के अनुसार, अंचलाधिकारी ने उन्हें बताया कि मानगो के कुल 16 घरों को नोटिस भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि या तो वो स्वयं अतिक्रमण हटा लें अन्यथा जिला प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा।

    सरयू राय ने कहा कि बरसात के मौसम में घरों को तोड़ने से होने वाली कठिनाईयों के विषय में भी जल संसाधान विभाग अथवा राज्य सरकार एनजीटी कोर्ट के समक्ष विस्तार से अपना पक्ष रखे और इस मामले में समय की मांग करे। उम्मीद है कि सरकार इस पर विचार करेगी और रिहायशी भवनों को तुरंत टूटने से बचाया जा सकेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleAHRJ के कोल्हान क्षेत्रीय सचिव बने गुलजार सिंह, मानवाधिकार संरक्षण की मिली जिम्मेदारी
    Next Article गोलमुरी होटल छापेमारी: पुलिस ने संदिग्धों से की पूछताछ, दस्तावेजों की जांच जारी

    Related Posts

    हरिणा मुक्तेश्वर धाम में श्रावण सोमवारी की तैयारी का विधायक संजीव सरदार ने लिया जायजा

    July 31, 2026

    सोना देवी विश्वविद्यालय का इंडक्शन सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम 13 अगस्त को, ICC HCL के ईडी उमेश सिंह को दिया गया आमंत्रण

    July 31, 2026

    विहिप ने साधु-संतों के अपमान पर जताया कड़ा विरोध, कार्रवाई की मांग

    July 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हरिणा मुक्तेश्वर धाम में श्रावण सोमवारी की तैयारी का विधायक संजीव सरदार ने लिया जायजा

    सोना देवी विश्वविद्यालय का इंडक्शन सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम 13 अगस्त को, ICC HCL के ईडी उमेश सिंह को दिया गया आमंत्रण

    विहिप ने साधु-संतों के अपमान पर जताया कड़ा विरोध, कार्रवाई की मांग

    साधु-संतों के अपमान पर विहिप ने जताया विरोध, संसद में भगवा वस्त्र पहनने पर कार्रवाई की मांग

    जुबली पार्क के बाहर महिला से सोने की चेन झपटी, बाइक सवार बदमाश फरार

    जमशेदपुर: जुबली पार्क के बाहर महिला से सोने की चेन झपटकर बाइक सवार बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी

    भगवा वस्त्र विवाद: विहिप ने पप्पू यादव और राहुल गांधी पर साधु-संतों के अपमान का लगाया आरोप, मांगी माफी

    विहिप ने साधु-संतों के अपमान पर जताया विरोध, कार्रवाई की मांग

    जुबली पार्क के बाहर महिला से सोने की चेन झपटी, बाइक सवार बदमाश फरार

    हाथी प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने की प्रभावी कार्रवाई की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.