Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बजट 2026: आम आदमी को राहत, विकास विरोधियों को जवाब:डॉ. जटाशंकर पांडे
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बजट 2026: आम आदमी को राहत, विकास विरोधियों को जवाब:डॉ. जटाशंकर पांडे

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 1, 2026Updated:February 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बजट 2026: आम आदमी को राहत, विकास विरोधियों को जवाब:डॉ. जटाशंकर पांडे

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं सह शिक्षाविद डॉ. जटाशंकर पांडे ने बजट 2026 को आम आदमी के पक्ष में लिया गया ऐतिहासिक और निर्णायक बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल सरकार का आर्थिक दस्तावेज नहीं, बल्कि उन ताकतों को करारा जवाब है जो वर्षों तक गरीब, किसान और मध्यम वर्ग को केवल नारों में उलझाए रखती रहीं।
    डॉ. पांडे ने कहा कि बजट 2026 ने यह स्पष्ट कर दिया है कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता सत्ता बचाना नहीं, बल्कि जनता का जीवन बेहतर बनाना है। महंगाई नियंत्रण, खाद्य सामग्री, दवाइयों, शिक्षा और इलाज को सस्ता करने के प्रावधान यह साबित करते हैं कि सरकार आम परिवारों की रसोई और जरूरतों को समझती है, जबकि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहा है।
    उन्होंने कहा कि किसानों को अब केवल वोट बैंक नहीं, बल्कि देश की आर्थिक रीढ़ मानते हुए खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने की ठोस नीति लागू की गई है। बीज, खाद, सिंचाई और फसल बिक्री की मजबूत व्यवस्था उन दलों के लिए जवाब है, जिन्होंने किसानों को कर्ज और आत्महत्या के दलदल में छोड़ा।
    डॉ. पांडे ने युवाओं को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो लोग आज बेरोजगारी का रोना रोते हैं, उन्होंने अपने शासनकाल में युवाओं को सिर्फ आंदोलन और नारे दिए। बजट 2026 में स्टार्टअप, लघु उद्योग और स्किल ट्रेनिंग के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की स्पष्ट दिशा दिखाई गई है।
    उन्होंने कहा कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता को लेकर भी यह बजट मील का पत्थर है। स्वयं सहायता समूहों और छोटे व्यवसायों को प्रोत्साहन देकर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने की नीति, दिखावे की नहीं बल्कि ज़मीनी बदलाव की सोच को दर्शाती है।
    डॉ. पांडे ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए प्रावधान यह बताते हैं कि सरकार भविष्य की पीढ़ी में निवेश कर रही है। गांव से लेकर शहर तक सड़क, बिजली, पानी और डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने का संकल्प यह साफ करता है कि यह सरकार विकास में भेदभाव नहीं करती।
    अंत में उन्होंने कहा कि बजट 2026 ने यह तय कर दिया है कि देश अब तुष्टिकरण और भ्रम की राजनीति से नहीं, बल्कि विकास, राष्ट्रहित और आत्मनिर्भर भारत के रास्ते आगे बढ़ेगा।

    बजट 2026: आम आदमी को राहत विकास विरोधियों को जवाब:डॉ. जटाशंकर पांडे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंग बरसे जमशेदपुर 2026: सांस्कृतिक गरिमा और नशामुक्त माहौल में मना होली महोत्सव
    Next Article गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों का यह बजट है: काली शर्मा

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.