गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों का यह बजट है: काली शर्मा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
भाजपा नेता काली शर्मा ने केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट वास्तव में देश के समग्र विकास का दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की जरूरतों को केंद्र में रखकर बनाया गया है और किसानों, युवाओं, महिलाओं तथा इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मजबूत और स्पष्ट फोकस दर्शाता है।
काली शर्मा ने कहा कि बजट 2026-27 “विकसित भारत” के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण और निर्णायक कदम है। इसमें युवा शक्ति को आगे बढ़ाने, ग्रामीण समृद्धि को मजबूत करने और आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को ज़मीनी स्तर पर उतारने की ठोस कोशिश की गई है।
उन्होंने कहा कि बजट में किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा करने, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के प्रावधान यह साबित करते हैं कि केंद्र सरकार केवल घोषणा नहीं, बल्कि परिणाम देने की राजनीति कर रही है।

