Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » *बखरी पुलिस ने एक घर से 150 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, तस्कर गिरफ्तार*
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    *बखरी पुलिस ने एक घर से 150 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, तस्कर गिरफ्तार*

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *बखरी पुलिस ने एक घर से 150 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, तस्कर गिरफ्तार*

    *बखरी-बेगूसराय।* बखरी थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब में बिक्री के लिए अंकित 150.555 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब को चौकी के नीचे जमीन में छिपाकर रखे जाने के ठिकाने से जब्त किया है इस मामले में पुलिस ने तस्कर धीरज कुमार को भी गिरफ्तार किया है।
    बताया जाता है कि गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शराब की खेप बरामद की है। तलाशी के दौरान ऑफिसर चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की के 180 एमएल वाले फ्रूटी पैक के 576 पीस मिले। इन पर बैच नंबर 0080 और दिनांक 09/07/26 अंकित है। पैक पर स्पष्ट रूप से “फॉर सेल इन उत्तर प्रदेश ओनली” लिखा हुआ है। बरामद शराब की मात्रा 103.680 लीटर बताई गई है। इसी दौरान पुलिस को रॉयल स्टैग प्रीमियर व्हिस्की के 375 एमएल वाले 125 पीस भी मिले। पैक पर “फॉर सेल इन पंजाब ओनली” लिखा हुआ है। इसकी कुल मात्रा 46.875 लीटर है।दोनों ब्रांड को मिलाकर पुलिस ने कुल 150.555 लीटर विदेशी शराब बरामद की। उत्तर प्रदेश और पंजाब में बिक्री के लिए अंकित शराब की इतनी बड़ी खेप बिहार में मिलने के बाद पुलिस अब इसके स्रोत और संभावित सप्लाई नेटवर्क की भी जांच कर रही है। मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान मक्खाचक वार्ड नंबर-07 निवासी स्व. बबलू राय के पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार यादव ने बताया कि शराब बरामदगी के मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस शराब की खेप कहां से आई और इसे कहां खपाने की तैयारी थी, इसकी भी जानकारी जुटा रही है। मौके पर एसआई लाल बिहारी यादव, सुशांत कुमार मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम, सेविका-सहायिका व आशा कार्यकर्ता हुए सम्मानित
    Next Article *बखरी बीआरसी में दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर आयोजित, 98 बच्चों की हुई जांच*

    Related Posts

    बड़बिल में 2 अक्टूबर को मेगा रक्तदान शिविर

    September 30, 2026

    कचरे के ढेर में मिले पीडीएस के चावल, जांच शुरू

    September 30, 2026

    सुनील कुमार दे को पद्मश्री देने की मांग, सौंपा ज्ञापन

    September 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बड़बिल में 2 अक्टूबर को मेगा रक्तदान शिविर

    कचरे के ढेर में मिले पीडीएस के चावल, जांच शुरू

    सुनील कुमार दे को पद्मश्री देने की मांग, सौंपा ज्ञापन

    डेढ़ साल से फरार नाजिया परवीन और विपुल कर्मकार गिरफ्तार

    पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए दिसंबर में आंदोलन : रजत गुप्ता

    महिलाओं की आत्मनिर्भरता से मजबूत होगा समाज : संजीव सरदार

    दौलतपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

    पंचायतो में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य जाँच। बीहट।यदुनंदन।

    सीएफटी के आधार पर बालू-गिट्टी नहीं खरीदेंगे ट्रक मालिक

    *बखरी में सेवा संकल्प अभियान के तहत पोषण-स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.