Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर में भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों एवं मोर्चा अध्यक्षों के साथ संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की।

    भानु प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं से मिले सुझाव और समस्याओं को प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं जनोन्मुख बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पूर्व पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ अलग बैठक कर उनके अनुभव और सुझाव भी लिए।

    बैठक में महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने हाल के संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि जिला प्रभारी बबन गुप्ता ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) से जुड़े विषयों पर संगठन की रणनीति साझा की।
    प्रवास के दौरान भानु प्रताप शाही ने मानगो में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। मंगलवार को वे विचार परिवार के वरिष्ठजनों से मिलने के साथ सीतारामडेरा एवं गोलमुरी मंडल के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू
    Next Article विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    Related Posts

    छठ : अस्ताचल से अरुणोदय तक आस्था की अनंत यात्रा

    November 15, 2026

    बिरसा मुंडा की जयंती पर उत्सव नहीं, झारखंड को आत्ममंथन की जरूरत!

    November 15, 2026

    बिरसा मुंडा : जिसकी हुंकार से हिल उठा था अंग्रेजी शासन

    November 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ : अस्ताचल से अरुणोदय तक आस्था की अनंत यात्रा

    बिरसा मुंडा की जयंती पर उत्सव नहीं, झारखंड को आत्ममंथन की जरूरत!

    बिरसा मुंडा : जिसकी हुंकार से हिल उठा था अंग्रेजी शासन

    बिरसा मुंडाः क्रांतिकारी, समाज-सुधारक और जन-आस्था के भगवान

    आदिवासी नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में विधायक भूषण बाड़ा की तत्काल गिरफ्तारी हो : रघुवर दास

    IITF-2026 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड पवेलियन का उद्घाटन

    छठी मैया जी कृपा पूरे विश्व पर बनी रहे – काले

    अमरप्रीत सिंह काले, जयप्रकाश राय और ललित दास ने ग्रहण किया खरना का महाप्रसाद

    एसपी अनिमेष नैथानी की तत्परता से नाबालिग बच्ची हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की सख्ती से वन भूमि पर अफीम की खेती का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.