Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मैं भी चौकीदार मुहिम में पीएम मोदी का लाईव संबोधन सुनने तुलसी भवन में उमड़ी भीड़
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मैं भी चौकीदार मुहिम में पीएम मोदी का लाईव संबोधन सुनने तुलसी भवन में उमड़ी भीड़

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 31, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मैं भी चौकीदार मुहिम में पीएम मोदी का लाईव संबोधन सुनने तुलसी भवन में उमड़ी भीड़

    ● चौकीदार ने चोरियाँ रोकी तो विपक्ष ने बनाया महागठबंधन : सांसद विद्युत
    ● चौकीदार प्योर है, उनका आना श्योर है : दिनेश
    ● देश में पूर्ण बहुमत की होगी सरकार : शुक्ल

    देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी ने चौकीदार की भूमिका बख़ूबी निभाई है। उनके कार्यकाल में घोटालों, स्कैम और चोरियाँ रुकी। उक्त बातें जमशेदपुर सांसद एवं एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने कही। श्री महतो रविवार शाम बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में भाजपा द्वारा आयोजित मैं भी चौकीदार मुहिम के तहत पीएम मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण पार्टी कार्यकर्ताओं संग सुनने पहुँचें थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा गरीबों पर सियासी रोटियां सेंककर उनका हक़ मारने वालों पर नकेल कसी गयी। चोरी करने के अवसर बन्द होते ही विपक्षी दलों में घबराहट मच गयी और सभी एकजुट होकर महागठबंधन बना लियें। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल ने मोदी सरकार की वापसी का दावा करते हुए कहा कि देश में पुनः पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार बनेगी। कहा कि मैं भी चौकीदार मुहिम को अप्रत्याशित जनसमर्थन मिल रहा है। जनता के मध्य मोदी जी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। भाजपा जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी कार्यकर्ताओं संग पीएम मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण सुना। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नित विपक्ष द्वारा फैलाये गए झूठ को जनता पहचानती है। जनता महागठबंधन के झांसों और फ़रेब में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से देश की सेवा की है। मोदी सरकार को उन्होंने प्योर बताते हुए दुबारा सरकार बनाने का दावा किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जमशेदपुर की जनता हर बूथ पर कमल खिलाने को तैयार बैठी है। उक्त समोधन को सुनने के लिए काफ़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत विभिन्न नौकरी पेशा वर्ग और प्रबुद्ध लोग तुलसी भवन में जुटे थे। पीएम मोदी का संबोधन के प्रसारण हेतु प्रोजेक्टर और एलईडी स्क्रीन का प्रबंध भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया था। इस दौरान विशेष रूप से पोटका विद्यायक मेनका सरदार,महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण,पूर्ब जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह,रामबाबु तिवारी,विनोद सिंह,नंदजी प्रसाद,जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव,मनोज सिंह,रमेश हांसदा,खेमलाल चौधरी,हलधरनारायन साह,सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार,विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल,चितरंजन वर्मा,महिला नेत्री में रितिका मुखी,रीता मिश्रा,राजपति देवी,नीरू सिंह,जिला पदाधिकारी में भूपेंद्र सिंह,संदीप मिश्रा,बारी मुर्मू,सत्यप्रकाश सिंह,अनिल मोदी,चंद्रशेखर गुप्ता,राकेश सिंह,सुनील बारी,पुष्पा तिर्की,शिखराय चौधरी,अरुण मिश्रा,विमलकांत झा,दीपक पारिख,काजू सांडिल्य,बिमल बैठा,गोपाल जायसवाल,अमरजीत सिंह राजा,आफताब अहमद सिद्दकी,संजीव सिन्हा,मंडल अध्यक्ष में सुरंजन राय,पप्पू मिश्रा,श्रीराम प्रसाद,अमरेंद्र पासवान,पंकज सिन्हा, अनमोल वर्मा,मंटू चरण दत्ता,कृपासिंधु महतो,संजय सिंह,चुन्नू भूमिज,दीपू सिंह,राजेश साव,प्रोबिर चटर्जी राणा,रमेश नाग,ध्रुव मिश्रा,उमाशंकर सिंह,दीपक झा,संतोष ठाकुर,संदीप शर्मा, समेत अन्य मौजूद थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजयूमो कूदा चुनावी समर में, मंडल भर में नमो युवा चौपाल
    Next Article झूठ और फरेब की मिसाल हैं पीएम मोदी: सुबोधकांत

    Related Posts

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    September 23, 2026

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    September 23, 2026

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    September 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    सिर्फ बड़ा कारोबार नहीं, मजबूत संस्थान और मजबूत समाज भी जरूरी

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    एक लड्डू एक माला गणपति को समर्पण अभियान की संयोजिका बनी रानी श्रीवास्तव – हिंदूपीठ

    कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान

    9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी चार MEMU ट्रेनें, यात्रियों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.