Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर महानगर ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत बागबेड़ा में बिहार सम्मेलन का किया आयोजन, बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी हुए शामिल
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत बागबेड़ा में बिहार सम्मेलन का किया आयोजन, बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी हुए शामिल

    Aman KumarBy Aman KumarMay 3, 2025Updated:May 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत बागबेड़ा में बिहार सम्मेलन का किया आयोजन, बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी हुए शामिल
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के अंतर्गत बागबेड़ा के बड़ौदा घाट रेलवे सोसाइटी कम्युनिटी हॉल में ‘बिहार सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई अभियान के जमशेदपुर महानगर संयोजक विजय तिवारी ने की। इस दौरान बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने को लेकर व्यापक रणनीति पर चर्चा हुई। सम्मेलन में वक्ताओं ने बिहार के मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने, जनसंपर्क अभियान को तेज करने और केंद्र की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने बिहार में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए संकल्प लिया।

    सम्मेलन में बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने कहा कि बिहार और झारखंड सांस्कृतिक रूप से एक सूत्र में बंधे हैं। इस सम्मेलन के माध्यम से हम अपने बिहारवासियों को जागरूक कर रहे हैं कि आने वाले चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत दिलाना है। बिहार के तेज विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है।

    जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि जमशेदपुर में रहने वाले बिहार मूल के नागरिकों की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने परिजनों को सही नेतृत्व चुनने के लिए प्रेरित करें और बिहार में एनडीए की मजबूत सरकार बनाएं।

    इस दौरान बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, विजय तिवारी, सुबोध झा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, उज्ज्वल सिंह, विमलेश उपाध्याय, गोपाल ओझा, संजय पाठक, राजकमल यादव समेत बागबेड़ा मंडल के भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकगण मौजूद रहे।

    बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी हुए शामिल भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमजीएम अस्पताल हादसा: राज्य सरकार की घोर लापरवाही का परिणाम – भरत सिंह
    Next Article एमजीएम अस्पताल में लावारिस वार्ड का छज्जा गिरने से 4 मरीज दबे , रेस्क्यू अभियान जारी, पहुंचे विधायक और अधिकारी

    Related Posts

    सोना देवी विश्वविद्यालय में उत्साह से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने कहा- राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलें

    August 15, 2026

    मोरहाबादी में सीएम हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा, युवाओं को दिया भरोसा

    August 15, 2026

    *शान से लहराया तिरंगा🇮🇳, 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने किया झंडारोहण, राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा परेड का किया निरीक्षण*

    August 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी विश्वविद्यालय में उत्साह से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने कहा- राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलें

    मोरहाबादी में सीएम हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा, युवाओं को दिया भरोसा

    *शान से लहराया तिरंगा🇮🇳, 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने किया झंडारोहण, राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा परेड का किया निरीक्षण*

    प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से किया ‘शक्ति की सप्तधारा’ का आह्वान, जानें 7 प्रमुख शक्तियां

    प्रधानमंत्री मोदी ने ‘शक्ति की सप्तधारा’ का आह्वान किया: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से सात शक्तियों का खाका

    प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से ‘शक्ति की सप्तधारा’ का आह्वान किया, जानें सातों शक्तियां

    प्रधानमंत्री मोदी ने नशा मुक्त युवा अभियान में शामिल होने का आह्वान किया

    प्रधानमंत्री मोदी का स्वतंत्रता दिवस पर 75 मिनट का संबोधन: चार वर्षों में सबसे छोटा भाषण

    प्रधानमंत्री मोदी का स्वतंत्रता दिवस संबोधन 75 मिनट में समाप्त चार वर्षों में सबसे छोटा

    80वें स्वतंत्रता दिवस के निमंत्रण पत्रों पर सेवा तीर्थ भवन और धर्म चक्र की झलक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.