Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर महानगर ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

    News DeskBy News DeskFebruary 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

    विभिन्न मंडलों में भी श्रद्धाभाव से मनाई गई पुण्यतिथि
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 57वीं पुण्यतिथि को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाया। मंगलवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे एवं भारत माता की जय से कार्यालय परिसर गुंजायमान रखा। इस अवसर पर वक्ताओं ने पंडित जी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता थे। समाज के कमजोर तबके के उत्थान के लिए वे हमेशा संघर्षरत रहे। उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के कल्याण हेतु दर्जनों हितग्राही मूलक योजनाएं चला रही हैं। वहीँ, उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात कर संगठन और समाज के उत्थान में सतत कार्य करने का संकल्प लिया।

     

    विभिन्न मंडलों में मनाया गया समर्पण दिवस: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

    इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, डॉ राजीव कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, रमेश हांसदा, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, संजीव कुमार, बिनोद सिंह, उज्ज्वल सिंह, अप्पा राव, धर्मेंद्र प्रसाद, नीतीश कुशवाहा, सागर राय, रमेश बास्के, बिनोद राय, पवन सिंह, अमित मिश्रा, कमलेश सिंह, रमेश नाग, अजय सिंह, रॉकी सिंह, राहुल तिवारी, प्रकाश दुबे, दीपक तिवारी समेत कई अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेफर इंटरनेट डे का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना :वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल
    Next Article समर्थकों की मौजूदगी में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन एवं कुणाल ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.