Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर महानगर ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के 100वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के 100वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के 100वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया। बुधवार को जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

    मुख्य अतिथि चंपई सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड का निर्माण अटल जी की दूरदृष्टि और संकल्प का परिणाम है। वर्ष 1999 में दुमका में आयोजित जनसभा में उन्होंने वादा किया था कि झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिलेगा। केंद्र में सरकार बनते ही उन्होंने अपना वादा पूरा किया और झारखंड को अलग राज्य के रूप में स्थापित किया। अटल जी ने न केवल झारखंड के आंदोलनकारियों का सम्मान किया, बल्कि उन्हें एक नई पहचान भी दी।
    भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी को देश में ‘अजातशत्रु’ के रूप में जाना जाता है। उनकी 100वीं जयंती को भाजपा शताब्दी वर्ष के रूप में मना रही है। इस अवसर पर पार्टी के सभी कार्यकर्ता, चाहे वे प्रदेश स्तर के हों या बूथ स्तर के, अटल जी के विचारों और उनके सुशासन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प ले रहे हैं।

    विभिन्न मंडलों एवं बूथों पर मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 100वीं की जयंती: भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी मंडलों एवं मंडल अधीन बूथों पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को पूरे श्रद्धाभाव से मनाया गया। जमशेदपुर महानगर के सभी 28 मंडलों में भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम अटल जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

    इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, चंदशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, गुंजन यादव, राजेश शुक्ला, मिथिलेश यादव, नीरज सिंह, डॉ राजीव कुमार, मनोज सिंह, अनिल सिंह, जटाशंकर पांडेय, संजीव सिंह, संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, बबुआ सिंह, रेणु शर्मा, विजय तिवारी, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, शांति देवी, मिली दास, सुबोध झा, अखिलेश सिंह, बिनोद सिंह, उज्वल सिंह, अमित सिंह, नीतिश कुशवाहा, मंजीत सिंह, सागर राय, नीलू मछुआ, रमेश बास्के सहित सैकड़ों वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनारायण आईटीआई में अटल बिहारी , मदन मोहन व निर्मल महतो का जन्मदिन मनाया
    Next Article आवश्यक है ग्राहक और दुकानदार के बीच एक स्वस्थ संबंध, डुमरिया प्रखण्ड अंतर्गत खैरबनी पंचायत के काशमार गाँव में जागरूकता कार्यक्रम

    Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा करेगी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ

    June 4, 2026

    अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को मिले निर्देश, पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने पर जोर

    June 4, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : क्या सिर्फ पौधारोपण के सहारे बच पाएगा पर्यावरण

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा करेगी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ

    अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को मिले निर्देश, पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने पर जोर

    विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : क्या सिर्फ पौधारोपण के सहारे बच पाएगा पर्यावरण

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़की ग्रामसभा, काम ठप कर प्रमुख ने दी आंदोलन की चेतावनी

    आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षा, योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

    नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता और जवाबदेही पर जोर

    जादूगोड़ा में बिजली विभाग के ठेकेदार की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, खुले गड्ढों और धमकी के आरोप पर पुलिस से कार्रवाई की मांग

    समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा, शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश

    भाजपा मेझिया मंडल की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

    सरायकेला भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना में सफल एंजियोप्लास्टी के बाद स्वास्थ्य में सुधार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.