Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  धर्म और जाति का बंधन तोड़ मोदी सरकार ने सबका विकास किया : दिनेश
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

     धर्म और जाति का बंधन तोड़ मोदी सरकार ने सबका विकास किया : दिनेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    भाजपा में शामिल हुए जेएमएम अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष मतलूब अनवर खान, भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्वागत कर दिलाई सदस्यता
     धर्म और जाति का बंधन तोड़ मोदी सरकार ने सबका विकास किया : दिनेश
     जेएमएम में जाति-मज़हब की राजनीति हावी, भाजपा का विज़न देश हित में : मतलूब
    झारखंड मुक्ति मोर्चा पर कांग्रेस के नक्शे कदम पर चलते हुए सांप्रदायिक और जाति-मज़हब की राजनीति का आरोप लगाते हुए झामुमो के पूर्व केंद्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष मतलूब अनवर खान ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की ही तरह जेएमएम में भी आंतरिक लोकतंत्र शून्य हो गया है और वंशवाद पूर्णतः हावी है। कहा कि महागठबंधन में शामिल पार्टियां अल्पसंख्यकों के नाम पर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं और किसी भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया जाना इसे प्रमाणित करता है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने बीते पाँच वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में चहुमुखी विकास किया है वहीं देशभर में सांप्रदायिक घटनाओं पर भी अंकुश लगा है। भाजपा जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाते हुए भाजपा का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुस्लिम समाज का रुझान भारतीय जनता पार्टी की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है जो अच्छा संकेत है। कहा कि वोट बैंक के लिए भाजपा पर विपक्षी दलों द्वारा झूठे आरोप लगाकर अल्पसंख्यक विरोधी होने का झूठ फैलाया जाता रहा। लेकिन अब मुस्लिम समाज जाग चुका है। सभी महसूस कर रहे हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में हैं। कहा कि जाति-धर्म के बंधन को तोड़कर मोदी और रघुवर सरकार ने सबका विकास किया। भाजपा में शामिल हुए मतलूब अनवर खान झारखंड आंदोलनकारी भी हैं और वर्ष 1990 से जेएमएम से जुड़े थें। उन्हें भाजपा के साकची स्थित लोकसभा चुनावी कार्यालय में सदस्यता दिलायी गयी जहाँ विशेष रूप से पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष आफ़ताब अहमद सिद्दकी, जिला मंत्री राकेश सिंह, आज़दनगर मंडल अध्यक्ष मोहम्मद निसार समेत अन्य मौजूद थे। भाजपा से जुड़ते ही मतलूब अनवर खान में सूबे के मंत्री सरयू राय से शिष्टाचार भेंट किया।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा कॉलोनी दुर्गा पूजा मैदान के समीप महागठबंधन का चुनावी कार्यालय खुला
    Next Article विरसानगर पुलिस को मिली सफलता ठगों को किया गिरफतार

    Related Posts

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    May 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    पूर्व एसडीओ विकास राय को भावभीनी विदाई, नए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने उज्वल भविष्य की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.