Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तेजप्रताप ने खुद को दूसरा लालू बताया, ससुर और राजद प्रत्याशी को वोट न देने की अपील की
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    तेजप्रताप ने खुद को दूसरा लालू बताया, ससुर और राजद प्रत्याशी को वोट न देने की अपील की

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जहानाबाद: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप ने खुद को दूसरा लालू बताया। जहानाबाद में अपनी पार्टी राजद के प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार करने पहुंचे तेजप्रताप ने भाई तेजस्वी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि लालू यादव काफी ऊर्जवाना हैं। वे एक दिन में 10 से 12 कार्यक्रमों में शामिल होते थे। आज के नेता दो से चार कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद बीमार पड़ जाते हैं। दरअसल, तेजस्वी ने पिछले दिनों तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से कई रैलियां रद्द कर दीं थीं।
    तेजप्रताप ने कहा कि मुझमें लालू प्रसाद यादव का खून है। वे हमारे गुरु और प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राजद ने चापलूसों को टिकट दिए। तेजप्रताप ने दावा किया कि जहानाबाद सीट से उनके प्रत्याशी चंद्र प्रकाश राजद पार्टी के उम्मीदवार सुरेंद्र यादव को एक लाख से ज्यादा वोटों से हराएंगे।
    तेजप्रताप यादव सारण सीट से ससुर चंद्रिका राय को टिकट दिए जाने के खिलाफ थे। उन्होंने यहां से मां राबड़ी देवी या किसी अन्य को टिकट देने की मांग की थी। हालांकि, राजद ने तेजप्रताप की बात को दरकिनार दिया। इससे नाराज तेजप्रताप ने कहा था कि वे अपने ससुर के खिलाफ प्रचार करेंगे। शुक्रवार को उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट कर सारण से चुनाव लड़ रहे राय को वोट न देने की अपील की।
    टिकट बंटवारे को लेकर है तल्खी
    राजद में हुए सीटों के बंटवारे को लेकर लालू यादव के दोनों बेटों के बीच नाराजगी की खबरें सामने आ रहीं हैं। तेजप्रताप अपने समर्थकों के लिए जहानाबाद से चंद्रप्रकाश यादव और शिवहर से अंगेश सिंह के टिकट मांग रहे थे। तेजप्रताप की मांग पर पार्टी ने कोई विचार नहीं किया और दोनों जगह से दूसरे उम्मीदवार को टिकट दे दिया गया। इससे नाराज तेजप्रताप ने लालू-राबड़ी मोर्चा का गठन कर लिया। शिवहर से लालू-राबड़ी मोर्चा के उम्मीदवार अंगेश सिंह और जहानाबाद से चंद्रप्रकाश यादव ने पर्चा भरा। हालांकि, दस्तावेज अधूरा होने की वजह से अंगेश सिंह का नामांकन रद्द हो गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article Snake नहीं अब Mouse पकड़कर आगे बढ़ रहा है भारत:नरेन्द्र मोदी
    Next Article लालू-राबड़ी राज में हॉस्पिटल के बेड पर सोता था कुत्ता, अब रहती है मरीजों की भीड़: नीतीश कुमार

    Related Posts

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    May 31, 2026

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    May 31, 2026

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    May 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.