Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार : गया पितृपक्ष मेला आ रही नेपाली बस धू-धू कर जली, 60 तीर्थयात्री थे सवार, टला बड़ा हादसा
    Breaking News Headlines

    बिहार : गया पितृपक्ष मेला आ रही नेपाली बस धू-धू कर जली, 60 तीर्थयात्री थे सवार, टला बड़ा हादसा

    News DeskBy News DeskSeptember 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खगडिय़ा. बिहार के खगडिय़ा जिले में शनिवार की सुबह एनएच-31 पर बड़ा हादसा बड़ा हादसा हो गया. मानसी थाना क्षेत्र में अनिल होटल के सामने चलती सीएनजी यात्री बस में अचानक आग लग गई. बस में करीब 50 से 60 तीर्थयात्री सवार थे. आग लगते ही बस के अंदर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई.

    बस में आग लगने की जानकारी मिलते ही यात्रियों में दहशत फैल गई. अपनी जान बचाने के लिए यात्री आनन-फानन में बस से बाहर निकलने लगे. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

    नेपाल से गया जी पिंडदान के लिए जा रहे थे यात्री

    जानकारी के मुताबिक, बस नेपाल से आ रही थी और उसमें सवार तीर्थयात्री गया जी में पिंडदान के लिए जा रहे थे. शनिवार सुबह करीब 3 बजे मानसी थाना क्षेत्र के हृ॥-31 पर अनिल होटल के सामने अचानक बस में आग लग गई. आग लगने के बाद यात्रियों को तत्काल बस से बाहर निकाला गया.

    देखते ही देखते धू-धूकर जलने लगी बस

    बस में लगी आग कुछ ही देर में तेजी से फैल गई. देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों से घिर गई और सड़क किनारे खड़ी बस धू-धूकर जलने लगी. आग की ऊंची लपटों को देखकर आसपास के इलाके में भी हड़कंप मच गया.

    मौके पर जुटी लोगों की भीड़

    घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस टीम ने पहुंचकर स्थिति को संभाला और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. बस में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. बस नेपाल से आ रही थी और गया जी पिंडदान के लिए जा रही थी.

    आग लगने के कारणों की जांच जारी

    थाना प्रभारी के अनुसार, घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है. फिलहाल बस में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 के खिलाफ चार्जशीट, सीसीटीवी में 85 बार रकम हटाने का दावा

    Related Posts

    अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 के खिलाफ चार्जशीट, सीसीटीवी में 85 बार रकम हटाने का दावा

    September 26, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश: पीएम मोदी के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो हटाए मेटा, सीजेपी नेताओं को नोटिस

    September 26, 2026

    शादी से इनकार के बाद छात्रा की मौत मामले में प्रेमी पर केस दर्ज, कॉल डिटेल से जांच को मिली दिशा

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार : गया पितृपक्ष मेला आ रही नेपाली बस धू-धू कर जली, 60 तीर्थयात्री थे सवार, टला बड़ा हादसा

    अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 के खिलाफ चार्जशीट, सीसीटीवी में 85 बार रकम हटाने का दावा

    दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश: पीएम मोदी के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो हटाए मेटा, सीजेपी नेताओं को नोटिस

    शादी से इनकार के बाद छात्रा की मौत मामले में प्रेमी पर केस दर्ज, कॉल डिटेल से जांच को मिली दिशा

    नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, टूटे एसी कोच के शीशे, यात्रियों में मचा हड़कंप, आरपीएफ कर रही जांच

    मध्य अफ्रीकी देश केंगे में क्रैश हुआ प्लेन, मिलिट्री कोर्ट प्रमुख समेत 12 लोगों की दर्दनाक मौत

    एशियन गेम्स : महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को धूल चटाया, देश की झोली में तीसरा स्वर्ण

    एमपी में दर्दनाक हादसा : गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर गिरा हाईटेंशन बिजली का तार, करंट से 4 युवकों की मौत

    लगातार बारिश से जमशेदपुर में बाढ़ जैसे हालात, स्वर्णरेखा-खरकाई खतरे के निशान से ऊपर

    खाकी पर वार! ठाणे में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप!

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.