भरत सिंह ने अपने कार्यालय एवं भुईयाडीह चौक में मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती
जमशेदपुर 25 सितंबर – भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी भरत सिंह ने आज अपने साकची स्थित कार्यालय एवं सीतारामडेरा मंडल अंतर्गत भुईयाडीह चौक में भारतीय जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की तस्वीर पर फूलों का हार चढ़ा कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया! इस दौरान श्री भरत सिंह ने कहा कि स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दिया! इन्होंने अपने संपूर्ण जीवन में मानव अधिकारों के हित में लड़ाइयां लड़ी आज के वक्त में हमें इनके इसी व्यक्तित्व को अपनाने की आवश्यकता है! स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी द्वारा जलाई गई मसाल को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी लेकर चल रहे हैं जिसका प्रकाश हम सभी को फैलाना है! इसलिए आज हम सभी उनके विचारों के मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं ताकि आने वाले समय पर उनके सपनों का भारत बन सके! इस दौरान भुईयाडीह चौक पर मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, अजीत कालिंदी, रविंद्र मिश्रा, विश्वजीत कालिंदी, ताराचंद्र कालिंदी, चंद्रशेखर मिश्रा, अवतार सिंह तथा साकची कार्यालय में शक्ति सिंह, राजेश कुमार, विक्की श्रीवास्तव, संदीप सिंह, गोपी सिंह, विकास झा, करण गोराई, राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, मनोज पांडे, जय मंगल झा, गोपू सिंह, डॉक्टर जिया, माही कुमार, राजेश सिंह, मोहम्मद फिरोज आलम, जसपाल सिंह आदि लोग उपस्थित थे!
भरत सिंह ने अपने कार्यालय एवं भुईयाडीह चौक में मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती
Previous Articleतीन दिवसीय निःशुल्क हृदय जांच शिविर का हुआ समापन, शिविर में शहरवासियों का दिखा उत्साह
Next Article कल मशाल जुलूस 27 को भारत बंद: राकेश तिवारी

