Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीन दिवसीय निःशुल्क हृदय जांच शिविर का हुआ समापन, शिविर में शहरवासियों का दिखा उत्साह
    Breaking News Headlines झारखंड

    तीन दिवसीय निःशुल्क हृदय जांच शिविर का हुआ समापन, शिविर में शहरवासियों का दिखा उत्साह

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 25, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तीन दिवसीय निःशुल्क हृदय जांच शिविर का हुआ समापन, शिविर में शहरवासियों का दिखा उत्साह

    ■ पद्मश्री से सम्मानित छुटनी महतो को संस्था ने किया सम्मानित, समाज के प्रति उनके संघर्ष और योगदान को किया नमन।

    जमशेदपुर। शहर के युवा समूहों द्वारा संचालित सामाजिक संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ एवं नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एग्रिको क्लब हाउस में चल रहे तीन दिवसीय हृदय जांच शिविर का शनिवार को समापन हो गया। शिविर के अंतिम दिन कोलकाता फोर्टिस अस्पताल के विश्वविख्यात ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ के एम मंदाना, डॉ अशीमा भेलोटकर एवं शहर के ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ वी आर के सिन्हा ने लोगों की निःशुल्क जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और ईसीजी जांच कर उनका उपचार किया गया। तीन दिवसीय शिविर में शहर के हजारों लोगों ने अपनी जाँच करा चिकित्सकीय परामर्श लिया।

    इससे पहले, शिविर का उद्घाटन डायन प्रथा के खिलाफ सामाजिक लड़ाई लड़ने वाली, सामाजिक उत्पीड़न से प्रताड़ित सैकड़ो महिलाओं को न्याय दिलाने वाली पद्मश्री से सम्मानित छुटनी महतो, नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी, कोशिश संस्था के संरक्षक दिनेश कुमार, राजेश सिंह बम, निकिता मेहता समेत व अन्य ने संयुक्त रूप से क़िया। इस दौरान पद्मश्री छुटनी महतो को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया एवं उनके संघर्षों को नमन किया। वहीं, डॉ के एम मंदाना, डॉ अशीमा भेलोटकर एवं डॉ वी आर के सिन्हा को संस्था के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर आभार जताया।

    इस अवसर पर पद्मश्री से सम्मानित छुटनी महतो ने अपने सामाजिक संघर्ष के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किस प्रकार उनके ससुराल के लोगों ने तांत्रिक के साथ मिलकर उन्हें डायन साबित करना चाहा। 25 साल पहले डायन कह कर काफी प्रताड़ित किया गया था। यहां तक क‍ि उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। बताया कि उन्हें गांव से भी निकाल दिया गया था। वर्षों अपने बच्चों को साथ लेकर जंगल में पेड़ के नीचे जीवन बिताया। कुछ दिनों बाद घोर नक्सल बीरबांस गांव में रहकर उन्होंने डायन प्रथा के खिलाफ लोगों को एकजुट करने का प्रयास शुरू किया। डायन प्रथा की शिकार सैकड़ों महिलाओं को अपने घर में रखकर न सिर्फ खिलाया बल्कि उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ भी बनाया। कहा कि आज भी डायन बिसाही के नाम पर झारखंड में महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता है। समाज में इसके प्रति और जागरूकता लाने की आवश्यकता है।

    इस दौरान नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी एवं कोशिश संस्था के संरक्षक दिनेश कुमार ने शिविर में आये शहरवासियों के प्रति आभार जताया। कहा कि संस्था ऐसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से जनसेवा के कार्य निरंतर करती रहेगी। उन्होंने फोर्टिस अस्पताल प्रबंधन को शिविर में सहयोग करने हेतु आभार प्रकट किया।

    इस दौरान चंद्रशेखर मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, कमलेश सिंह, अमरजीत सिंह राजा, अजय सिंह, समेत संस्था के राजेश सिंह, राकेश गिरी, प्रेम झा, करण सिंह, निधि केडिया, पप्पू कुमार, ह्नन्नी परिहार, बंटी सिंह, अर्चना कुमारी, पीयूष ईशु, शेखर बाबू, अंकित अरोड़ा, अखिलेश तिवारी, अजय जायसवाल, कुमार गौतम, शैलेंद्र प्रसाद, रोहित सिंह, शेखर बाबू, अमित वर्मा, सुबोध कुमार, संजू सिंह, धीरज सिंह, स्वरुप कुमार, अभ्यानंद सिंह, कुमार विवेक, अविनाश मिश्रा, सुमित कुमार, रमेश राजू, राणा प्रताप, अनिल कुमार, राकेश राव, राजा अग्रवाल, अभिषेक व अन्य सदस्य उपथित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती, जमशेदपुर महानगर के सभी बूथों पर आयोजित हुए कार्यक्रम
    Next Article भरत सिंह ने अपने कार्यालय एवं भुईयाडीह चौक में मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.