उपायुक्त की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के संचालन को लेकर बैठक, कक्षाएं शुरू करने के दिए निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के जिला स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बहरागोड़ा, पोटका, डुमरिया और धालभूमगढ़ प्रखंड के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के संचालन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी विद्यालयों में एक माह के भीतर कक्षाएं शुरू करने का निर्देश दिया। बैठक में विशेष रूप से छात्रों के नामांकन, शैक्षणिक और गैर…
Author: News Desk
जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का विरोध, JNAC पर पदाधिकारी की उदासीनता से नाराजगी नेताओं की मनसा दिखी दबदबा कायम करने की राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: भारी बारिश से उत्पन्न बाढ़ और जलजमाव की गंभीर समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल जब उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार से मिलने पहुँचा, तो उन्हें “अधिकारियों की व्यस्तता” का हवाला देकर रोक दिया गया। इस पर नाराज कांग्रेस नेता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। बाद में उप नगर आयुक्त…
विधायक संजीव सरदार को बदनाम करने की रची जा रही है साजिश स्थानीय गिरोह नाम का दुरुपयोग कर रहा है, अवैध कारोबार से लेकर वसूली तक में हो रहा उपयोग राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका, 1 जुलाई: पोटका विधानसभा क्षेत्र के युवा और सक्रिय विधायक संजीव सरदार को बदनाम करने की साजिशें लगातार सामने आ रही हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, एक संगठित गिरोह न केवल विधायक के नाम का दुरुपयोग कर रहा है, बल्कि उसके जरिए अवैध गतिविधियों से लेकर वसूली तक का जाल बिछाया जा रहा है। इस गिरोह में कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं जो विधायक के…
यूसीआईएल में तबादले-पदस्थापन पर उठे सवाल, सुदीप्तो दास की फाइल पर ‘दबाव’ की चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के चेयरमैन सह मैनेजिंग डायरेक्टर एस.के. सतपति द्वारा 24 जून को जारी स्थानांतरण और पदस्थापन आदेश (क्रमांक UCIL/CORP/193) पर अब कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि इस आदेश में योग्यता की अनदेखी करते हुए विवादित और भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को जिम्मेदार पदों पर बैठाया गया है, जबकि योग्य अधिकारियों को हाशिए पर डाल दिया गया है। तबादलों में अनदेखी और विद्वेष के आरोप जादूगोड़ा स्थित डीजीएम (परचेज) एस.के. बर्मन का तबादला…
पवित्रता, सुरक्षा और संकट के साये में अमरनाथ यात्रा देवानंद सिंह भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर में अमरनाथ यात्रा का विशेष स्थान है। यह न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह उस सामाजिक-सांस्कृतिक ताने-बाने का भी प्रतिबिंब है, जो भारत को विविधताओं में एकता का जीवंत उदाहरण बनाता है। किंतु, हाल के वर्षों में यह यात्रा न केवल धार्मिक, बल्कि सुरक्षा, राजनीति और कूटनीति के लिहाज से भी अत्यंत संवेदनशील बन गई है। विशेषकर 22 अप्रैल 2025 को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए चरमपंथी हमले ने इस यात्रा पर गहरे प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।…
ज़ीरो डोज़ बच्चे: टीकाकरण में छूटे हुए भारत की तस्वीर भारत में 2023 में 1.44 मिलियन बच्चे ‘ज़ीरो डोज़’ श्रेणी में थे, जिनमें अधिकांश गरीब, अशिक्षित, जनजातीय, मुस्लिम और प्रवासी समुदायों से आते हैं। भूगोलिक अवरोध, सामाजिक हिचकिचाहट, शहरी झुग्गियों में अव्यवस्थित शासन और निगरानी की कमी प्रमुख चुनौतियाँ हैं। मिशन इंद्रधनुष जैसी योजनाएँ सीमित प्रभावी रही हैं। समाधान के लिए समुदाय-आधारित सहभागिता, तकनीक आधारित ट्रैकिंग, प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी और सामाजिक व्यवहार परिवर्तन संचार आवश्यक है। जब तक हम नीति को अंतिम व्यक्ति के अधिकार से नहीं जोड़ते, सार्वभौमिक टीकाकरण केवल एक सपना बना रहेगा। न्यायपूर्ण स्वास्थ्य नीति ही भविष्य की…
हिन्दी को संघर्ष का नहीं, सेतु का माध्यम बनायें ललित गर्ग दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों में हिन्दी विरोध की राजनीति अब महाराष्ट्र में भी उग्र से उग्रत्तर हो गयी, इसी के कारण त्रिभाषा नीति को महाराष्ट्र में लगा झटका दुखद और अफसोसजनक है। आखिरकार राजनीतिक दबाव, लंबी रस्साकशी और कशमकश के बाद महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने स्कूलों में हिंदी की पढ़ाई से जुड़े मुद्दे पर यू-टर्न लेते हुए अपने कदम पीछे खींच लिए। विदित हो कि केंद्र सरकार की नीति के तहत महाराष्ट्र के स्कूलों में पहली कक्षा से हिंदी को तीसरी भाषा के रूप…
🙏🌅नमस्कार 🌅🙏 *आपका *राष्ट्र* *आपका *संवाद* *राष्ट्र संवाद पञिका* *राष्ट्र संवाद तीसरे दशक में* *बेमिसाल 25 साल* *राष्ट्र संवाद की मुहिम : सकारात्मक पत्रकारिता बदलें सोच बदलेगा समाज* 🪷जय गणेश 🪷 💐दिनांक 02 जुलाई दिन बुधवार 2025 www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com rashtrasamwad. com *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* *NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP* JHAHIN2000/1039 *राष्ट्रसंवाद दैनिक:-* JHAHIN01092 *राष्ट्र संवाद नजरिया : राजनाथ सिंह पटना में और अंबेडकर वाला मुद्दा, बीजेपी का लालू के खिलाफ आखिर प्लान क्या है?* *फेक न्यूज पोस्ट करने वाले हो जाएं सावधान; 7 साल की होगी सजा, 10 लाख का जुर्माना* *हिन्दी को संघर्ष…
झामुमो महासचिव बिनोद पांडे पहुंचे जमशेदपुर, संगठन की रणनीतिक बैठक में होंगे शामिल संगठन विस्तार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर होगी चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 1 जुलाई:झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सह प्रवक्ता बिनोद पांडे सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे, जहां बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। फूलों का गुलदस्ता भेंट कर कार्यकर्ताओं ने पांडे का अभिनंदन किया। बिनोद पांडे, जिला पूर्वी सिंहभूम इकाई की होने वाली अहम बैठक में शामिल होने के लिए जमशेदपुर पहुंचे हैं। यह बैठक संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें…
भोगनाडीह उपद्रव मामले में गिरफ्तारी: पूर्व सीएम के करीबी समेत दो आरोपी हथियारों के साथ पकड़े गए गोड्डा, झारखंड :साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में हाल ही में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गोड्डा पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का निजी सहायक रह चुका है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुधीर कुमार (निवासी जमशेदपुर) और गणेश कुमार (निवासी ओडिशा) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि प्रारंभिक जांच में यह…
