Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का विरोध, JNAC पर पदाधिकारी की उदासीनता से नाराजगी
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां

    जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का विरोध, JNAC पर पदाधिकारी की उदासीनता से नाराजगी

    नेताओं की मनसा दिखी दबदबा कायम करने की
    News DeskBy News DeskJuly 2, 2025Updated:July 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का विरोध, JNAC पर पदाधिकारी की उदासीनता से नाराजगी

    नेताओं की मनसा दिखी दबदबा कायम करने की

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर: भारी बारिश से उत्पन्न बाढ़ और जलजमाव की गंभीर समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल जब उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार से मिलने पहुँचा, तो उन्हें “अधिकारियों की व्यस्तता” का हवाला देकर रोक दिया गया। इस पर नाराज कांग्रेस नेता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।

     

    बाद में उप नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। कांग्रेस ने बारीडीह, भुईयाडीह, काशीडीह, मानगो समेत कई क्षेत्रों में जलजमाव, कचरे के ढेर और नालियों की सफाई को लेकर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

     

    हालांकि जानकारों का मानना है कि कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन जहां जनहित से जुड़ी समस्याओं को उठाने के लिए था, वहीं इसमें अधिकारियों पर दबाव बनाने और संगठन का प्रभाव दिखाने की मंशा भी साफ नजर आई।

    इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने साफ किया कि जब तक जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, पार्टी सड़क से लेकर कार्यालय तक संघर्ष करती रहेगी।

     

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, रजनीश सिंह सुखदेव सिंह मल्ली, जसवंत सिंह जस्सी, अशोक सिंह, देबु चटर्जी, धर्मा राव, गुरदीप सिंह, नलिनी सिन्हा रणजीत सिंह आदि उपस्थित थे

    JNAC पर पदाधिकारी की उदासीनता से नाराजगी जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का विरोध
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमीहिजाम थाना में शांति समिति की बैठक में राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने शांतिपूर्ण माहौल में भाईचारे के साथ मोहर्रम पर्व मनाने की किया अपील
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के संचालन को लेकर बैठक, कक्षाएं शुरू करने के दिए निर्देश

    Related Posts

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.