सोना देवी विश्वविद्यालय SDU घाटशिला और राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान NIELIT रांची के बीच किया गया एमओयू पर हस्ताक्षर डिजिटल साक्षरता को बढाने में होगी निर्णायक भूमिका राष्ट्र संवाद संवाददाता सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला और राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान NIELIT रांची के बीच आज एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया. सोना देवी विश्वविद्यालय की तरफ से समन्वयक डॉ नित नैना तथा NIELIT की तरफ से कार्यकारी निदेशक डॉ नितिन कुमार पूरी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया. दोनों संस्थान मिलकर डिजिटल साक्षरता को बढाने तथा राष्ट्रीय कौशल योग्यता रूपरेखा NSQF के तहत कौशल विकास पाठ्यक्रम प्रदान करने…
Author: News Desk
संथाल पर सियासी साजिश का साया: झारखंड की राजनीति में उबाल सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान ने राज्य की राजनीति को झकझोरा क्या सचमुच दिल्ली से रची जा रही कोई सुनियोजित साज़िश देवानंद सिंह झारखंड की राजनीति एक बार फिर उबाल पर है। भोगना डीह मामले में हुई गिरफ्तारी के बाद सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच टकराव ने एक खतरनाक मोड़ ले लिया है। इस बार आरोप केवल सियासी नहीं, बल्कि जानलेवा साजिश तक पहुंच चुके हैं। झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने जो बयान दिया है, वह राज्य की राजनीति को झकझोर…
बिरसानगर थाना में विदाई और स्वागत समारोह ,विवेक कुमार पंडित को विदाई, अमित चौधरी ने संभाला पदभार राष्ट्र संवाद संवाददाता बिरसानगर थाना परिसर में बुधवार को एक सादे समारोह में पूर्व थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित को विदाई दी गई, वहीं नवपदस्थापित थाना प्रभारी अमित चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय शांति समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी, थाना शांति समिति के फादर तुली, गुलजार सिंह, शिव कुमार प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में सभी ने पूर्व थाना प्रभारी के कार्यकाल की सराहना की और नए थाना प्रभारी को सफल कार्यकाल के लिए…
औद्योगिक विकास की दौड़ में मज़दूरों की सुरक्षा खतरे में देवानंद सिंह तेलंगाना के संगारेड्डी ज़िले के पासामईलरम औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फार्मा कंपनी में हुए भीषण विस्फोट ने न केवल 36 निर्दोष जिंदगियों को लील लिया, बल्कि भारत के औद्योगिक विकास की बुनियाद पर खड़े मज़दूरों की सुरक्षा और श्रम कानूनों की वास्तविकता पर भी गहरा सवाल खड़ा कर दिया है। यह घटना अपने आप में एक त्रासदी नहीं, बल्कि वर्षों से चल रही उदासीन सरकारी निगरानी, कॉर्पोरेट लालच और श्रमिकों की सुरक्षा की अनदेखी का प्रत्यक्ष परिणाम है। सोमवार सुबह 9 से 9:30 बजे के बीच जब…
आदिवासी अस्मिता पर प्रहार, झारखंड की आत्मा पर चोट देवानंद सिंह भोगनाडीह की भूमि, जहाँ से शहीद सिदो-कान्हू ने हूल क्रांति का उद्घोष किया था, मंगलवार को उसी भूमि पर श्रद्धांजलि देने एकत्र हुए उनके वंशजों और आदिवासी समाज पर जिस प्रकार पुलिस लाठियों और आंसू गैस से टूट पड़ी, वह झारखंड के आत्मसम्मान पर सीधा आघात है। यह केवल एक कार्यक्रम में बाधा नहीं, बल्कि उस ऐतिहासिक चेतना का अपमान है, जो झारखंड को अन्य राज्यों से अलग पहचान देती है। एक शांतिपूर्ण आयोजन में शामिल निर्दोष लोगों पर बल प्रयोग यह दर्शाता है कि राज्य शासन अब…
महिला आरक्षण की दहलीज़ पर लोकतंत्र: अब दलों को जिम्मेदारी उठानी होगी 2023 में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत में राजनीति के स्वरूप को बदलने का ऐतिहासिक अवसर है। हालांकि इसका क्रियान्वयन 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले संभव है, लेकिन यह तभी सफल होगा जब राजनीतिक दल अभी से महिलाओं के लिए अनुकूल वातावरण बनाएँ। केवल आरक्षित सीटें देना पर्याप्त नहीं; दलों को आंतरिक कोटा, वित्तीय सहयोग, प्रशिक्षण, मेंटरशिप और निर्णयकारी भूमिका में महिलाओं को प्राथमिकता देनी होगी। अगर यह मौका चूक गया तो आरक्षण भी दिखावा बन जाएगा। समावेशी और सशक्त लोकतंत्र के लिए अब निर्णायक और…
🙏🌅नमस्कार 🌅🙏 *आपका *राष्ट्र* *आपका *संवाद* *राष्ट्र संवाद पञिका* *राष्ट्र संवाद तीसरे दशक में* *बेमिसाल 25 साल* *राष्ट्र संवाद की मुहिम : सकारात्मक पत्रकारिता बदलें सोच बदलेगा समाज* 🪷जय गणेश 🪷 💐दिनांक 03 जुलाई दिन बुधवार 2025 www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com rashtrasamwad. com *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* *NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP* JHAHIN2000/1039 *राष्ट्रसंवाद दैनिक:-* JHAHIN01092 *राष्ट्र संवाद नजरिया :आदिवासी अस्मिता पर प्रहार, झारखंड की आत्मा पर चोट* *औद्योगिक विकास की दौड़ में मज़दूरों की सुरक्षा खतरे में* *महिला आरक्षण की दहलीज़ पर लोकतंत्र: अब दलों को जिम्मेदारी उठानी होगी* *भारत में क्यों नहीं रुक रही है…
पूर्वी सिंहभूम में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल: 16 पुलिस अधिकारियों का तबादला सचिन दास को मिला एमजीएम तो भूषण कुमार गए साइबर थाना एमजीएम, सिदगोड़ा, बिरसानगर सीतारामडेरा मानगो सुंदरनगर के थाना प्रभारी बदले गए राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 2 जुलाई 2025 — पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 16 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, पुलिस अधिकारियों को उनके नए कार्यस्थल पर पदस्थापित किया गया है: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट…
देश में 11 नदी निगरानी केंद्र पर जल स्तर बाढ़ चेतावनी स्तर के पार : सीडब्ल्यूसी नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने बुधवार को कहा कि देश में 11 नदी निगरानी केंद्रों पर पानी का स्तर बाढ़ चेतावनी स्तर को पार कर गया है। हालांकि, सीडब्ल्यूसी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी भी केंद्र पर पानी का स्तर खतरे के निशान या बाढ़ की चरम सीमा तक नहीं पहुंचा है। आयोग ने केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की ओर से जारी अपने दैनिक बाढ़ बुलेटिन के तहत यह जानकारी साझा की है। बुलेटिन में…
पुलिस ने चाकुलिया में स्वर्ण व्यवसायी से लूट का 24 घंटे में किया खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने चाकुलिया में स्वर्ण व्यवसायी से लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से करोड़ों रुपए के जेवरात, नगदी और हथियार बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस खुलासे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले का एक और आरोपी…
