Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में 11 नदी निगरानी केंद्र पर जल स्तर बाढ़ चेतावनी स्तर के पार : सीडब्ल्यूसी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    देश में 11 नदी निगरानी केंद्र पर जल स्तर बाढ़ चेतावनी स्तर के पार : सीडब्ल्यूसी

    News DeskBy News DeskJuly 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देश में 11 नदी निगरानी केंद्र पर जल स्तर बाढ़ चेतावनी स्तर के पार : सीडब्ल्यूसी

     

     

     

    नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने बुधवार को कहा कि देश में 11 नदी निगरानी केंद्रों पर पानी का स्तर बाढ़ चेतावनी स्तर को पार कर गया है। हालांकि, सीडब्ल्यूसी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी भी केंद्र पर पानी का स्तर खतरे के निशान या बाढ़ की चरम सीमा तक नहीं पहुंचा है।

    आयोग ने केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की ओर से जारी अपने दैनिक बाढ़ बुलेटिन के तहत यह जानकारी साझा की है।

    बुलेटिन में बताया गया है कि अभी कोई भी नदी निगरानी केंद्र “गंभीर” या “उच्चतम” बाढ़ की स्थिति वाली श्रेणी में नहीं है, यानी किसी भी स्थान पर पानी का स्तर खतरे के निशान या ऐतिहासिक रूप से बाढ़ के उच्चतम स्तर तक नहीं पहुंचा है।

    हालांकि, इसमें असम, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के 12 नदी निगरानी केंद्रों को उन जगहों के रूप में चिह्नित किया गया है, जहां बाढ़ का खतरा “सामान्य से अधिक” है और जल स्तर चेतावनी सीमा को पार कर गया है, लेकिन खतरे के निशान से नीचे है।

    बुलेटिन के मुताबिक, असम के करीमगंज में कुशियारा नदी और नेमाटीघाट (जोरहाट) में ब्रह्मपुत्र नदी का जल स्तर चिंता के स्तर के करीब पहुंच गया है।

    इसमें कहा गया है कि बिहार के बलतारा में कोसी, बेनीबाद में बागमती और डुमरियाघाट में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिस पर नजर रखी जा रही है।

    बुलेटिन के अनुसार, उत्तर प्रदेश में चार जगहों पर कड़ी निगरानी की जा रही है, जिनमें फतेहगढ़ और कछला पुल पर गंगा, एल्गिनब्रिज पर घाघरा और खड्डा पर गंडक नदी शामिल हैं, जहां जलस्तर 95 मीटर के चेतावनी स्तर को छू गया है।

    इसमें कहा गया है कि ओडिशा में बालेश्वर जिले के मथानी रोड ब्रिज और राजघाट में सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है, जबकि तमिलनाडु में मुसिरी में कावेरी नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर को पार कर गया है।

    जलाशय और बैराज के मामले में सीडब्ल्यूसी ने आंध्र प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित 10 राज्यों के 23 स्थलों के लिए अंतर्वाह पूर्वानुमान जारी किया है।

    आय़ोग के मुताबिक, कर्नाटक में अलमट्टी, नारायणपुर और तुंगभद्रा सहित ज्यादातर प्रमुख जलाशयों उच्च अंतर्वाह के साथ पानी के स्तर में वृद्धि या उसके स्थिर होने का रुझान देखा जा रहा है।

    सीडब्ल्यूसी ने कहा कि ओडिशा में रेंगाली जलाशय और पश्चिम बंगाल में दुर्गापुर बैराज में भी उल्लेखनीय जल प्रवाह देखा गया है, जिससे निचले इलाकों में संभावित प्रभाव के लिए चेतावनी जारी की गई है।

    आयोग ने पुष्टि की कि सक्रिय मानसून की स्थिति के बावजूद किसी भी नदी निगरानी केंद्र पर पानी का स्तर अपने पिछले उच्चतम बाढ़ स्तर तक नहीं पहुंचा है या उसके पार नहीं गया है।

    देश में 11 नदी निगरानी केंद्र पर जल स्तर बाढ़ चेतावनी स्तर के पार : सीडब्ल्यूसी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलिस ने चाकुलिया में स्वर्ण व्यवसायी से लूट का 24 घंटे में किया खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार
    Next Article विधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधि-व्यवस्था की समस्याओं को लेकर एसएसपी से की मुलाकात

    Related Posts

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    July 11, 2026

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    July 11, 2026

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.