Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधि-व्यवस्था की समस्याओं को लेकर एसएसपी से की मुलाकात
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधि-व्यवस्था की समस्याओं को लेकर एसएसपी से की मुलाकात

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधि-व्यवस्था की समस्याओं को लेकर एसएसपी से की मुलाकात

    मांगपत्र सौंपकर समस्याओं के ठोस समाधान की माँग की

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधि-व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़ी जनसमस्याओं को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू लगातार गंभीर हैं। बुधवार को उन्होंने जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय से मुलाकात की और लोगों की सुरक्षा और सुविधा हेतु विधि व्यवस्था दुरुस्त करने संबंधी विस्तृत मांग-पत्र सौंपा। विधायक पूर्णिमा साहू द्वारा सौंपे गए मांगपत्र में कहा गया कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु कुछ आवश्यक और ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।

    मांगपत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि अधिकांश थाना प्रभारी अपने सरकारी मोबाइल नंबर का उपयोग स्वयं नहीं करते और उसे अपने अधीनस्थों को सौंप देते हैं  टाइगर मोबाइल की नियमित गश्ती और समय-समय पर उनका थाना स्थानांतरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, ट्रैफिक पुलिस की भूमिका केवल हेलमेट जांच तक सीमित ना हो बल्कि ट्रैफिक जाम से निजात, सड़क सुरक्षा, सुगम आवागमन सुनिश्चित करना भी होना चाहिए।

    मांग पत्र में उन्होंने बताया कि मुख्य सड़कों पर बसों, ट्रकों, ट्रेलर की अवैध पार्किंग के कारण दुर्घटनाओं और जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। साकची, बारीडीह, बिरसानगर, टेल्को, गोलमुरी, सिदगोड़ा, खड़ंगाझार जैसे प्रमुख बाजार क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग की कमी के कारण आपराधिक घटनाओं की संभावनाएं बनी रहती हैं, जिसे रोकने हेतु नियमित एवं प्रभावी गश्ती की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसी प्रकार, विद्यालयों और महाविद्यालयों के आस-पास, विशेष रूप से छुट्टी के समय असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ जाती है, ऐसे में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा हेतु विशेष निगरानी की व्यवस्था हो।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने यह भी चिंता जताई कि शहर के कई हिस्सों में खुलेआम नशे का कारोबार फल-फूल रहा है, जिससे स्कूली बच्चे और युवा पीढ़ी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। इसके विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर इसमें संलिप्त तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई हो। साथ ही, स्ट्रीट फूड क्षेत्र और अन्य सार्वजनिक स्थलों के आस-पास खुलेआम नशा सेवन पर रोक लगाई जाए।

    इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने सभी समस्याओं और सुझावों पर वरीय पुलिस अधीक्षक से शीघ्र और सख्त कार्रवाई का आग्रह किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव भी मौजूद रहे। वहीं, एसएसपी पीयूष पांडेय ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि इस हेतु शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और शहर की विधि-व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु हरसंभव सहयोग किए जायेंगे।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी विधानसभा के कई आंगनबाड़ियों का किया दौरा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में 11 नदी निगरानी केंद्र पर जल स्तर बाढ़ चेतावनी स्तर के पार : सीडब्ल्यूसी
    Next Article लायंस क्लब के जॉन चेयरपर्सन बने भरत सिंह, लायंस क्लब भारत की अध्यक्ष बनी अंजुला सिंह किया डॉक्टरों और सी.ए. का सम्मान

    Related Posts

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    July 11, 2026

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    July 11, 2026

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.