Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुलिस ने चाकुलिया में स्वर्ण व्यवसायी से लूट का 24 घंटे में किया खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    पुलिस ने चाकुलिया में स्वर्ण व्यवसायी से लूट का 24 घंटे में किया खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJuly 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुलिस ने चाकुलिया में स्वर्ण व्यवसायी से लूट का 24 घंटे में किया खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने चाकुलिया में स्वर्ण व्यवसायी से लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से करोड़ों रुपए के जेवरात, नगदी और हथियार बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस खुलासे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले का एक और आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाशी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधियों में मानगो निवासी मोहम्मद रफीक और बागबेड़ा निवासी निरंजन गौड़ शामिल हैं।

     

    यह लूट की वारदात सोमवार की रात चाकुलिया के पुराना बाजार निवासी स्वर्ण व्यवसायी अरुण कुमार नंदी से हुई थी, जिसमें करीब डेढ़ किलो सोने-चांदी के जेवरात और डेढ़ लाख रुपए नगद लूटे गए थे। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर अपराधियों का पीछा किया और झारखंड-बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र से उन्हें गिरफ्तार किया।

     

    ग्रामीण एसपी ने दावा किया कि तीसरे अपराधी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और लूट के मामले में पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

    इस मामले में पुलिस की तत्परता और सक्रियता की सराहना की जा रही है, जिससे अपराधियों को समय रहते पकड़ा गया।

    दो अपराधी गिरफ्तार पुलिस ने चाकुलिया में स्वर्ण व्यवसायी से लूट का 24 घंटे में किया खुलासा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के संचालन को लेकर बैठक, कक्षाएं शुरू करने के दिए निर्देश
    Next Article देश में 11 नदी निगरानी केंद्र पर जल स्तर बाढ़ चेतावनी स्तर के पार : सीडब्ल्यूसी

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.