Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संथाल पर सियासी साजिश का साया: झारखंड की राजनीति में उबाल
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    संथाल पर सियासी साजिश का साया: झारखंड की राजनीति में उबाल

    News DeskBy News DeskJuly 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संथाल पर सियासी साजिश का साया: झारखंड की राजनीति में उबाल

    सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान ने राज्य की राजनीति को झकझोरा

    क्या सचमुच दिल्ली से रची जा रही कोई सुनियोजित साज़िश

    देवानंद सिंह
    झारखंड की राजनीति एक बार फिर उबाल पर है। भोगना डीह मामले में हुई गिरफ्तारी के बाद सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच टकराव ने एक खतरनाक मोड़ ले लिया है। इस बार आरोप केवल सियासी नहीं, बल्कि जानलेवा साजिश तक पहुंच चुके हैं।

    झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने जो बयान दिया है, वह राज्य की राजनीति को झकझोर देने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दिल्ली से एक सुनियोजित साज़िश रची जा रही है, जिसका मकसद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन या राज्य के किसी मंत्री की हत्या भी हो सकती है। यह आरोप न केवल सनसनीखेज है, बल्कि झारखंड जैसे संवेदनशील राज्य के लिए बेहद चिंताजनक संकेत भी।

    श्री भट्टाचार्य ने यह भी कहा कि भाजपा संथाल को मणिपुर बनाना चाहती है और इसके डायरेक्टर निशिकांत दुबे हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन इस स्क्रिप्ट में प्रमुख किरदार हैं। इन बयानों से साफ है कि मामला अब सिर्फ राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राज्य की सुरक्षा, नेतृत्व और सामाजिक सौहार्द्र पर सीधा हमला माना जा रहा है।

    अगर, इस तरह की साजिश का आरोप सत्तारूढ़ दल का प्रवक्ता लगा रहा है, तो यह केवल सियासी बयान नहीं, एक गंभीर चेतावनी है। ऐसे आरोपों की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और अगर इनमें सच्चाई है तो दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से हों।

    यह भी जरूरी है कि भाजपा अपनी स्थिति स्पष्ट करे और इन गंभीर आरोपों का जवाब दे। लोकतंत्र में विरोध होना स्वाभाविक है, लेकिन विरोध के नाम पर हत्या, साजिश और अशांति फैलाने की सोच अगर कहीं पनप रही है, तो यह न सिर्फ झारखंड के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए खतरे की घंटी है।

    झारखंड को मणिपुर बनने से रोकना केवल एक नारा नहीं, राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। राज्य की अस्मिता और लोकतंत्र की रक्षा तभी संभव है जब सभी पक्ष संयम, संवेदना और कानून के प्रति आस्था बनाए रखें। अब वक्त बयानबाज़ी का नहीं, जवाबदेही का है।

    संथाल पर सियासी साजिश का साया: झारखंड की राजनीति में उबाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुहर्रम पर्व के अवसर पर समुचित विधि व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में केंद्रीय शांति समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Next Article मोहर्रम को लेकर टाउन हॉल में केंद्रीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न – प्रशासन ने दिया सौहार्द व सुरक्षा का भरोसा

    Related Posts

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    August 18, 2026

    जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात में सावधानी जरूरी : सरयू राय

    August 18, 2026

    हाथी मानव संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

    August 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात में सावधानी जरूरी : सरयू राय

    हाथी मानव संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    मेयर सुधा गुप्ता का आरोप: सरयू राय मानगो नगर निगम के विकास को रोकने की कोशिश कर रहे हैं

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा: बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने मानगो में लिया जायजा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    मेयर सुधा गुप्ता ने सरयू राय पर लगाया मानगो नगर निगम के विकास को रोकने का आरोप

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    सरयू राय 6 सितंबर को जमशेदपुर में झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर सेमिनार करेंगे, शिक्षकों का होगा सम्मान

    जमशेदपुर में बाढ़: सरयू राय बोले- स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात को सावधानी जरूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.