Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुहर्रम पर्व के अवसर पर समुचित विधि व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में केंद्रीय शांति समिति की आहूत बैठक संपन्न
    जामताड़ा झारखंड

    मुहर्रम पर्व के अवसर पर समुचित विधि व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में केंद्रीय शांति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 3, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुहर्रम पर्व के अवसर पर समुचित विधि व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में केंद्रीय शांति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में आगामी मुहर्रम पर्व 2025 के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में केंद्रीय शांति समिति की बैठक आहूत की गई।

    _*आपसी सद्भाव, भाईचारा एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मुहर्रम को मनाएं – उपायुक्त*_

    बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने कहा कि मुहर्रम को मातम के रूप में मनाते हैं 10वें दिन शहादत के रूप में ताजिया/जुलूस के रूप में उस पल को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित कर लें कि जुलूस के रास्ते में कोई समस्या न आएं। साथ ही अपील किया गया कि सभी लोग आपसी सद्भाव, भाईचारा एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मुहर्रम को मनाएं।

    वहीं आगे उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 6 एवं 7 जुलाई को भारी बारिश एवं वज्रपात की संभावना जताई गई है, ऐसे में सभी लोग अलर्ट होकर रहें, आप लोग भी अपने स्तर से यह मैसेज दें कि बारिश के दौरान पेड़ो आदि के नीचे न जाएं, सतर्कता बहुत जरूरी है। आगे कहा कि बारिश के कारण जुलूस के रास्ते में कठिनाई हो सकता है ऐसे में एक दिन पूर्व रास्ते का अवलोकन अवश्य कर लें। उपायुक्त ने आगे कहा कि जो भी जुलूस निकाली जाए वो प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट से ही निकालें। अखाड़ा समिति स्थानीय थाना प्रभारी एवं अंचल अधिकारी से संपर्क में रहें। आगे कहा कि मुहर्रम के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम आदि पर कड़ी निगरानी रहेगी। अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें, इसकी सूचना प्रशासन को अवश्य दें, कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरा के जरिए निगरानी की जाएगी, इसके अलावा उन्होंने जुलूस के रास्ते में पड़ने वाले घरों के छतों का अवलोकन कर यह सुनिश्चित करने निर्देश दिया कि किसी के द्वारा पत्थर आदि तो जमा कर के नहीं रखा गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में एंटीवेनम वाइल है, जो मेडिकल टीम एवं एम्बुलेंस के साथ रहेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नई उत्पाद नीति आई है, पूर्व से जिले में संचालित शराब दुकानों को हैंड ओवर/टेक ओवर किया जा रहा है, जो आगामी 6 जुलाई से पूर्व हो जाएगा, नई नीति के तहत 12 दुकानें संचालित की जानी है। उन्होंने बताया कि शराब दुकानों के बंद रहने एवं मुहर्रम के दिन ड्राई डे रहने के कारण कोई भी नकली शराब का सेवन न करे, इसके लिए कड़ाई रखें।

    _*शहर में ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर उपायुक्त ने मांगे सुझाव*_

    वहीं उपायुक्त ने जिले के शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर दिनांक 12 जुलाई को आयोजित की जाने वाली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक से पूर्व लोगों से सुझाव मांगे। कहा कि आप अपने सुझाव उपायुक्त कार्यालय या सीधे उनके व्हाट्सएप नंबर पर भी भेज सकते हैं।

    _*संवेदनशील स्थानों में शांति समिति के सदस्य जुलूस को लीड करें – पुलिस अधीक्षक*_

    वहीं पुलिस अधीक्षक जामताड़ा श्री राज कुमार मेहता (भा०पु०से०) ने कहा कि स्थानीय शांति समिति के सदस्य के जानकारी के बिना कोई जुलूस नहीं मूव करेगा। उन्होंने अपील किया कि जितने भी संवेदनशील स्थल हैं, वैसे स्थानों में शांति समिति के सदस्य उस जुलूस को लीड करें, ताकि आपसी भाई चारा के साथ यह पर्व संपन्न हो सके। वहीं उन्होंने कहा कि अगर किसी कारणवश दो लड़कों में झगड़ा होता है तो उसे सांप्रदायिक रंग नहीं दें, कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में नहीं लें, प्रशासन को जानकारी दें विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने सभी थाना प्रभारी को जुलूस आयोजन को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया। वहीं उन्होंने बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने पर वाहन जब्त करने एवं हेलमेट खरीदने के बाद ही वाहन छोड़ने का निर्देश दिया। इसके अलावा सड़क के किनारे/सार्वजनिक स्थलों में शराब पीने वालों पर कार्रवाई करने करने का निर्देश दिया। इसके अलावा किसी प्रकार की सूचना देने के लिए कंट्रोल रूम में कॉल करने का अपील किया।

    वहीं बैठक के दौरान विभिन्न प्रखंड/थाना क्षेत्र से आए हुए शांति समिति के सदस्यगण ने भी अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को रखा, जिस पर यथोचित कार्रवाई का भरोसा दिया गया।

    *_इस मौके पर_* उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजशेखर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जामताड़ा एवं नाला सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में ‘मेडिएशन फॉर नेशन’ अभियान शुरू — 90 दिनों तक चलेगा विशेष मध्यस्थता अभियान
    Next Article संथाल पर सियासी साजिश का साया: झारखंड की राजनीति में उबाल

    Related Posts

    सरयू राय ने किया डीप बोरिंग सह पानी टंकी का उद्घाटन

    May 13, 2026

    सूरज सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

    May 13, 2026

    टाटानगर रेल यार्ड में तेंदुए की दस्तक से दहशत, वन विभाग अलर्ट पर

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरयू राय ने किया डीप बोरिंग सह पानी टंकी का उद्घाटन

    सूरज सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

    टाटानगर रेल यार्ड में तेंदुए की दस्तक से दहशत, वन विभाग अलर्ट पर

    बोकारो में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, चार गिरफ्तार, भारी मात्रा में अर्ध निर्मित हथियार के साथ 6 जिंदा गोली बरामद।

    कोल्हान में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंप बंद, सीमित मात्रा में मिल रहा ईंधन

    गम्हरिया में सरकारी भूमि चिन्हित कर अंचल निरीक्षक ने लगाया बोर्ड

    बोकारो में चेन स्नैचिंग की कोशिश नाकाम, भागने के दौरान गिरा आरोपी, लोगों ने पकड़कर पीटा

    संत कबीर सेवा संस्थान के सचिव वाईके राय का निधन

    सीबीएसई बारहवीं में विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया का रहा शत प्रतिशत परिणाम

    गिरिडीह में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 शातिर ठग गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.