Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झामुमो महासचिव बिनोद पांडे पहुंचे जमशेदपुर, संगठन की रणनीतिक बैठक में होंगे शामिल
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां

    झामुमो महासचिव बिनोद पांडे पहुंचे जमशेदपुर, संगठन की रणनीतिक बैठक में होंगे शामिल

    संगठन विस्तार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर होगी चर्चा
    News DeskBy News DeskJuly 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झामुमो महासचिव बिनोद पांडे पहुंचे जमशेदपुर, संगठन की रणनीतिक बैठक में होंगे शामिल

    संगठन विस्तार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर होगी चर्चा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर, 1 जुलाई:झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सह प्रवक्ता बिनोद पांडे सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे, जहां बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। फूलों का गुलदस्ता भेंट कर कार्यकर्ताओं ने पांडे का अभिनंदन किया।

    बिनोद पांडे, जिला पूर्वी सिंहभूम इकाई की होने वाली अहम बैठक में शामिल होने के लिए जमशेदपुर पहुंचे हैं। यह बैठक संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें जिला, नगर, महानगर, पंचायत और प्रखंड स्तर पर संगठन के सुदृढ़ीकरण और नवगठित नगर कमिटियों के गठन को लेकर चर्चा की जाएगी।

    पांडे ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य यह तय करना है कि जिन्हें संगठनात्मक दायित्व दिए जाएंगे, वे कैसे पूरे जिले में सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचा सकें। इसके लिए एक मजबूत रणनीति बनाई जाएगी ताकि झामुमो की नीतियों और सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ आमजन को मिल सके।

    गुरुजी के स्वास्थ्य पर भी दिया आश्वासन

    गुरुजी (शिबू सोरेन) के स्वास्थ्य को लेकर पूछे गए सवाल पर बिनोद पांडे ने कहा कि, “राज्य की जनता की दुआ का असर है कि गुरुजी जल्द ही स्वस्थ होकर फिर से कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच होंगे। उनका स्वास्थ्य लगातार बेहतर हो रहा है।”

    बैठक को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि इससे पूर्वी सिंहभूम जिले में संगठन को और धार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।

    झामुमो महासचिव बिनोद पांडे पहुंचे जमशेदपुर संगठन की रणनीतिक बैठक में होंगे शामिल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसैल्यूट तिरंगा ने डॉक्टर डे पर डॉक्टरों को किया सम्मानित
    Next Article जमशेदपुर में प्लास्टिक कैरी बैग पर कार्रवाई तेज, जेएनएसी की प्रवर्तन टीम सक्रिय

    Related Posts

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    July 12, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का गठन

    July 12, 2026

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का गठन

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

    मानगो की जनता पर की गयी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, विधायक सरयू राय मानगो की जनता से माफी मांगें : ईस्वर सिंह

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.