मोदी ने बिहार में महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर दिया, राजद पर तीखा हमला राष्ट्र संवाद संवाददाता पटना/नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर हमला बोलते हुए कहा कि उसके शासनकाल में महिलाओं को सबसे अधिक कष्ट झेलने पड़े। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि लालू प्रसाद के नेतृत्व वाली पार्टी और उसके सहयोगियों को सत्ता में वापस न आने दें। मोदी ने डिजिटल माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की, जिसके तहत बिहार की 75 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इस राशि को…
Author: News Desk
एनआईए ने झारखंड में आतंकी संगठन को फिर से खड़ा करने के मामले में आरोपपत्र दायर किया राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) से जुड़े आतंकी षड्यंत्र और जबरन वसूली के मामले में एक और आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। उस पर झारखंड और पड़ोसी राज्यों में इस आतंकवादी समूह को फिर से खड़ा करने और मजबूत करने की कोशिश का आरोप है। झारखंड के रांची जिले का कृष्णा यादव उर्फ कृष्णा महतो उर्फ सुल्तान इस मामले में आरोपित होने वाला सातवां आरोपी है। जांच एजेंसी द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में…
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात की न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, 26 सितंबर (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाकात की, जहां उन्होंने क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, छह साल में व्हाइट हाउस का दौरा करने वाले पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज ने ट्रंप को दुनिया भर में संघर्षों को समाप्त करने के उनके “ईमानदार प्रयासों” के लिए “शांति पुरुष” बताया और पाकिस्तान…
🙏🌅नमस्कार 🌅🙏 *आपका *राष्ट्र* *आपका *संवाद* *राष्ट्र संवाद पञिका* *राष्ट्र संवाद तीसरे दशक में* *बेमिसाल 25 साल* *राष्ट्र संवाद की मुहिम : सकारात्मक पत्रकारिता से ही बदलेगा समाज* 🪷जय गणेश 🪷 💐दिनांक 26सितंबर दिन शुक्रवार 2025 www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com rashtrasamwad. com *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* *NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP* JHAHIN2000/1039 *राष्ट्रसंवाद दैनिक:-* JHAHIN01092 *राष्ट्र संवाद नजरिया : नागाडीह हत्याकांड:5दोषी करार, सजा के बिंदु पर 8अक्टूबर को होगी सुनवाई, 20हुए बरी* *टिटहरी: प्रकृति की मौन चेतावनी“जहाँ विज्ञान चूक जाता है, वहाँ टिटहरी पहले चेताती है”:डॉ सत्यवान सौरभ* *संघीय संरचना और संवैधानिक विमर्श के लिए एक गहरी…
“जहाँ विज्ञान चूक जाता है, वहाँ टिटहरी पहले चेताती है” टिटहरी कोई साधारण पक्षी नहीं, बल्कि प्रकृति का मौन प्रहरी है। किसान उसके अंडों की संख्या, स्थान और समय देखकर बारिश, बाढ़ या अकाल का अनुमान लगाते रहे हैं। विज्ञान भी मानता है कि ऐसे पक्षी “इकोसिस्टम इंडिकेटर” होते हैं, जो पर्यावरणीय बदलावों का पहले से संकेत दे देते हैं। आज शहरीकरण और रसायनों के प्रयोग से इनका आवास खतरे में है। यदि हम टिटहरी जैसे पक्षियों की चेतावनी अनसुनी कर देंगे, तो भविष्य में आपदाओं के प्रति हमारी संवेदनशीलता और भी घट जाएगी। इसलिए ज़रूरी है कि हम इन्हें…
देवानंद सिंह लद्दाख में जो ताज़ा घटनाक्रम सामने आया है, वह न सिर्फ़ क्षेत्रीय राजनीति बल्कि भारत की संघीय संरचना और संवैधानिक विमर्श के लिए भी एक गहरी चुनौती पेश करता है। चार लोगों की मौत, दर्जनों घायल, पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच हिंसक टकराव, यह तस्वीर उस लद्दाख की है, जिसे हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा देकर नई दिल्ली ने शांति और विकास की नई प्रयोगशाला बताया था, लेकिन 27 अगस्त 1989 के बाद बुधवार का दिन वहां का सबसे हिंसक साबित हुआ। यह सवाल इसलिए और गंभीर हो जाता है कि क्या यह उभार केवल…
– ललित गर्ग – केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को राज्य का दर्जा देने व संविधान के अंतर्गत विशेष संरक्षण देने वाली छठी अनुसूची में शामिल करने के लिये चल रहे आंदोलन का हिंसक एवं विध्वंसक होना, विरोध प्रदर्शन, पुलिस के साथ झड़प और आगजनी की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण होने के साथ-साथ चिन्ताजनक है। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्र हुए और उन्होंने लेह में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में आग लगा दी और उसके बाहर खड़े वाहनों को फूंक दिया। आमतौर पर बेहद शांत रहने वाले लद्दाख के लिए यह बहुत बड़ी घटना है। दरअसल, पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक…
चाईबासा में 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण DGP अनुराग गुप्ता की रणनीति से नक्सलियों को मिला भरोसा – – पुनर्वास और अवसरों के जरिए स्थायी शांति की ओर कदम देवानंद सिंह चाईबासा, 25 सितंबर : झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान को नई मजबूती तब मिली, जब गुरुवार को चाईबासा में भाकपा माओवादी संगठन के 10 सक्रिय नक्सलियों ने पुलिस लाइन में हथियार डाल दिए। आत्मसमर्पण करने वालों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। यह घटना झारखंड सरकार की उग्रवादी आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति की बड़ी सफलता मानी जा रही है। आत्मसमर्पण समारोह में DGP अनुराग गुप्ता ने…
कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी बैठक से 2 महीने बाद बदलाव का इशारा राष्ट्र संवाद संवाददाता पटना:चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में गरमाहट बढ़ गई है। एक तरफ कांग्रेस ने अपनी सीडब्ल्यूसी बैठक में महागठबंधन की सरकार बनने के संकेत दिए, तो दूसरी तरफ ओवैसी और प्रशांत किशोर सीमांचल में मुस्लिम वोटरों को साधने के लिए सक्रिय नजर आए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस बार चुनाव में मुस्लिम वोट बैंक पर उम्मीद लगाए बैठे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की बैठक ने बिहार में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। तेलंगाना विधानसभा चुनाव से ठीक 2 महीने पहले सीडब्ल्यूसी बैठक के…
अन्त्योदय दिवस -25 सितंबर, 2025 -ललित गर्ग- भारत की सांस्कृतिक और दार्शनिक चेतना में सदैव यह विचार रहा है कि समाज की वास्तविक उन्नति तभी संभव है जब समाज का सबसे अंतिम व्यक्ति-वह व्यक्ति जो सबसे अधिक उपेक्षित, वंचित और अभावग्रस्त है, उसके जीवन में भी सुख, सम्मान और समृद्धि का प्रकाश पहुँचे। यही विचारधारा अंत्योदय के रूप में प्रकट हुई। अंत्योदय केवल एक नारा या कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह समाज-जीवन के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत है। अंत्योदय दिवस इसी दर्शन की याद दिलाने और उसे व्यवहार में उतारने का अवसर है। यह दिवस हर वर्ष 25 सितम्बर को मनाया जाता…
