Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनआईए ने झारखंड में आतंकी संगठन को फिर से खड़ा करने के मामले में आरोपपत्र दायर किया
    Breaking News Headlines अपराध चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एनआईए ने झारखंड में आतंकी संगठन को फिर से खड़ा करने के मामले में आरोपपत्र दायर किया

    News DeskBy News DeskSeptember 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एनआईए ने झारखंड में आतंकी संगठन को फिर से खड़ा करने के मामले में आरोपपत्र दायर किया

    राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) से जुड़े आतंकी षड्यंत्र और जबरन वसूली के मामले में एक और आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है।

    उस पर झारखंड और पड़ोसी राज्यों में इस आतंकवादी समूह को फिर से खड़ा करने और मजबूत करने की कोशिश का आरोप है।

    झारखंड के रांची जिले का कृष्णा यादव उर्फ ​​कृष्णा महतो उर्फ ​​सुल्तान इस मामले में आरोपित होने वाला सातवां आरोपी है।

    जांच एजेंसी द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया, “रांची स्थित एनआईए की विशेष अदालत में आज दायर तीसरे पूरक आरोपपत्र में, उस पर भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।”

     

     

    बयान में कहा गया है कि एनआईए ने अपनी जांच के दौरान पाया कि यादव ने प्रतिबंधित संगठन को फिर से खड़ा करने और मजबूत करने के लिए आतंकवादी संगठन पीएलएफआई और एक गैरकानूनी संघ के अन्य कार्यकर्ताओं और सदस्यों के साथ मिलकर साजिश रची थी। एनआईए ने अक्टूबर 2023 में स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था।

    यह संगठन भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने और झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ तथा ओडिशा में कोयला व्यापारियों, ट्रांसपोर्टर, रेलवे ठेकेदारों और व्यापारियों से जबरन वसूली और उगाही बढ़ाने के तरीके खोजने में लगा हुआ है।

     

     

    बयान में कहा गया है, “पीएलएफआई सदस्यों ने जनता, खासकर व्यापारियों और ठेकेदारों में आतंक पैदा करने के लिए हत्या, आगजनी और हमलों सहित विभिन्न आतंकवादी गतिविधियों की भी साजिश रची थी।”

    एनआईए ने 2024 में आरोपी निवेश कुमार उर्फ ​​निवेश पोद्दार, रमन कुमार सोनू उर्फ ​​सोनू पंडित, कपिल पाठक, बिनोद मुंडा, नीलांबर गोप उर्फ ​​डेलगा उर्फ ​​डिकल और शिव कुमार साहू उर्फ ​​चरकू के खिलाफ दो पूरक आरोपों सहित तीन आरोपपत्र दायर किए थे।

     

     

    आतंकवाद-रोधी एजेंसी अन्य षड्यंत्रकारियों की पहचान करने के लिए मामले की जांच जारी रखे हुए है।

    एनआईए ने झारखंड में आतंकी संगठन को फिर से खड़ा करने के मामले में आरोपपत्र दायर किया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात की
    Next Article मोदी ने बिहार में महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर दिया, राजद पर तीखा हमला

    Related Posts

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    September 25, 2026

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    September 25, 2026

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    ड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त

    *वन विभाग में गड़बड़ी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.