नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद राजद उम्मीदवार गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता सासाराम/पटना, 20 अक्टूबर बिहार की सासाराम सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार सत्येंद्र साह को सोमवार को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। संबंधित थाने के अधिकारियों ने बताया कि साह की गिरफ्तारी झारखंड पुलिस ने की, क्योंकि उनके खिलाफ एक गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) लंबित था। उनके समर्थक इस कार्रवाई से अनजान थे और गिरफ्तारी की खबर फैलते ही आश्चर्यचकित रह गए। रोहतास जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘जैसे ही सत्येंद्र साह सासाराम सीट से…
Author: News Desk
पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दिखाया सादगी दिगड़ी मोड़ के समीप सरक किनारे बैठकर खाया चावल-दाल-चोखा राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा:राखा–जादूगोड़ा- मुसाबनी मुख्य सड़क स्थित दिगड़ी मोड़ पर एक दृश्य देखने को मिला, दोपहर के करीब 3:00 बजे वह दीगरी मोड़ के पास अपने काफिला के साथ अचानक झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन रुक गये। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आम जनजीवन से जुड़ाव का सजीव उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा की मैंने कुछ ग्रामीणों को वहा खड़े देखा इसलिए उनका हाल जानने के लिए रुक गए। उन्हें भूख लगी तो उन्होंने बिना किसी औपचारिकता या तामझाम के एक ग्रामीण…
राष्ट्र संवाद संवाददाता साकची गुरुद्वारा मैदान में झारखंड कलाकार मंच द्वारा आयोजित “आर.डी. बर्मन स्पेशल विजया मिलन समारोह” में समाजसेवी और झारखंड बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । उन्होंने डीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया । जमशेदपुर के प्रतिभाशाली कलाकारों ने जब एक ही मंच से सुरों की झड़ी लगाई, तो हर राग, हर ताल ने मन को मंत्रमुग्ध कर दिया। रिदम, रोमांच और रिश्तों से सजी यह मधुर शाम सचमुच अविस्मरणीय रही। इस शानदार आयोजन के लिए झारखंड कलाकार मंच के सभी सदस्यों को हृदयपूर्वक बधाई…
इंचड़ा गांव की गुरा नदी में छापा, बालू माफियाओं में हड़कंप राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा : जिला खनन पदाधिकारी अरविंद उरांव के नेतृत्व में इंचड़ा गांव की गुरा नदी में अवैध बालू उठाव रोकने के लिए छापामारी की गई। इस दौरान दो ट्रैक्टर (मिहिंद्रा लाल JH05U-8367 और सोनालिका नीला KUHSK13805385) जब्त किए गए। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई में जादूगोड़ा थाना में कांड सं0-61/25 दर्ज किया गया। अवैध बालू उठाव से ग्रामीणों की सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही थीं और बच्चों के स्कूल जाने में परेशानी हो रही थी। इस नदी से रोजाना 40-50 ट्रैक्टर अवैध…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। सिंहभूम पूर्वी जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष कानू मुर्मू ने उपायुक्त को चार सूत्री ज्ञापन देकर मांग किया है कि जिले के सभी मुखियाओं का मानदेय राशि का भुगतान किया जाए। जिले के सभी पंचायतों के डीएमएफटी से स्वीकृत योजनाओं की सूची पंचायतों को उपलब्ध कराया जाए। डीएमएफटी द्वारा स्वीकृत योजनाओं के शिलापट्ट पर मुखिया गणों का नाम भी लिखा जाए। विभिन्न विभागों के डीएमएफटी द्वारा स्वीकृत्योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वयन से पूर्व ग्राम पंचायतों से सूचना पत्र उपलब्ध कराया जाए। इसकी कॉपी डीडीसी तथा निदेशक पंचायती राज विभाग को भी भेजा गया है। साथ…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। तारा पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। विद्यालय प्रांगण दीपों की रोशनी से आलोकित हो उठा। इस अवसर पर रंगोली सह भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोलियों की सुंदरता एवं सृजनशीलता ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित प्राचार्य कमलेश मिश्र सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ विजेताओं का चयन करने में असमंजस में पड़ गए। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में कला, संस्कृति और अभिव्यक्ति की भावना…
राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया। एमएसएमई इंडस्ट्रियल स्टेट चांदपुर वाराणसी स्थित सैंम्संग टेक्निकल स्कूल में रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल द्वारा सक्ष्म भारत के तहत कार्यक्रम आयोजित कर संस्थान के प्रशिक्षकों एवं कंसल्टेंट को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपस्थित क्लब के अध्यक्ष रो. राजेश भाटिया ने कहा कि 2014 में स्थापित यह संस्थाना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भार भारत के सपने को साकार कर रहा है। उन्होंने संस्थान के प्रशिक्षण की गुणवत्ता और प्रशिक्षकों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त शत् प्रतिशत् बच्चे या तो अपना उद्यम लगा रहे हैं या नौकरी कर रहे…
राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा क्षेत्र में धनतेरस के शुभ अवसर पर शनिवार को बाजारों में खरीदारी का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही शुभ मुहूर्त में लोग परिवार के साथ बाजारों का रुख करते नजर आए। खासकर आभूषण दुकानों, गाड़ी की शोरूम में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पारंपरिक रूप से धनतेरस के दिन सोना-चांदी, गाड़ी खरीदना शुभ माना जाता है, इसी को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। दीपावली के त्योहार का सीजन शुरू होते ही बाजारों में रौनक लौट आई है। शहर के मुख्य बाजारों में खरीददारों की भारी भीड़ देखी जा रही है।…
शशि भूषण दूबे कंचनीय/रोमेश रंजन रोशन मिर्जापुर 18 सितंबर। मिर्जापुर जिले में विंध्याचल कोतवाली के गंगा की तट पर बसे गांव में स्वतंत्रता संग्राम की चिंगारी के प्रभाव में आकर 19 वर्षीय साहसी युवक पुष्कर नाथ पांडेय सीना तान कर स्वतंत्रता आंदोलन के चिंगारी के प्रभाव में आकर अंग्रेजो भारत छोड़ो अगस्त क्रांति में जम कर दृढ़ता एवं साहस के साथ भाग लिया और स्वतंत्रता संग्राम की भयंकर लपेट मिर्जापुर जिले के दक्षिणांचल बभनी से लेकर हलिया कछवा से लेकर जमालपुर तक सैकड़ों से उपर लोगों ने बृटिश हूकुमत के खिलाफ जन आंदोलन में कूद पड़े जिसमें फारवर्ड, ओबीसी, आदिवासियों,…
देवानंद सिंह छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से बीते कुछ दिनों में जो खबरें आई हैं, वे दशकों से देश को जकड़े एक आंतरिक सुरक्षा संकट के अंत का संकेत देती हैं। दो दिनों के भीतर 258 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, यह केवल एक सांख्यिकीय उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत के इतिहास में हिंसा और विकास के बीच लंबी जद्दोजहद के एक निर्णायक मोड़ का प्रतीक है। कभी जो नक्सलवाद 200 जिलों तक फैलकर लाल गलियारा बना चुका था, वह अब सिमटकर मात्र 11 जिलों तक रह गया है। यह आंकड़ा न सिर्फ सुरक्षा बलों के साहस का परिणाम है, बल्कि उन नीतिगत परिवर्तनों…
