Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धनतेरस पर गाड़ियों की बिक्री में भी बढ़ोतरी
    Breaking News Headlines कारोबार जमशेदपुर संथाल परगना सरायकेला-खरसावां

    धनतेरस पर गाड़ियों की बिक्री में भी बढ़ोतरी

    Sponsored By: सोना देवी यूनिवर्सिटीOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    बहरागोड़ा क्षेत्र में धनतेरस के शुभ अवसर पर शनिवार को बाजारों में खरीदारी का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही शुभ मुहूर्त में लोग परिवार के साथ बाजारों का रुख करते नजर आए। खासकर आभूषण दुकानों, गाड़ी की शोरूम में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पारंपरिक रूप से धनतेरस के दिन सोना-चांदी, गाड़ी खरीदना शुभ माना जाता है, इसी को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।

     

    दीपावली के त्योहार का सीजन शुरू होते ही बाजारों में रौनक लौट आई है। शहर के मुख्य बाजारों में खरीददारों की भारी भीड़ देखी जा रही है। लोग कपड़ों, मिठाइयों, उपहारों और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, इस सीजन में वाहनों की बिक्री में भी तेजी आई है। ऑटोमोबाइल शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। कई लोग नई गाड़ियों की बुकिंग कर रहे हैं, तो कई ग्राहक गाड़ी की डिलीवरी ले रहे हैं।

     

    व्यापारियों का कहना है कि त्योहार के मौसम में हर साल बिक्री बढ़ती है, लेकिन इस बार ग्राहकों की संख्या और ज्यादा है। दूसरी ओर दुकानदारों ने भी आकर्षक ऑफर और छूट देकर ग्राहकों को लुभाने की पूरी तैयारी कर रखी है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात विभाग ने भी बाजारों के आसपास अतिरिक्त व्यवस्था की है। दीपावली के नजदीक आने के साथ ही बाजारों में खरीदारी का यह सिलसिला और तेज होने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविभिन्न छठ घाटों पर समुचित व्यवस्था हेतु सरयू राय ने लिखी उपायुक्त को चिट्ठी
    Next Article रोटरी क्लब द्वारा सैम्संग टेक्निकल स्कूल के प्रशिक्षक सम्मानित

    Related Posts

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    June 4, 2026

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.