Author: Nizam Khan

*चाकुलिया के सुनसुनिया गांव के स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़* *गरीबों की सेवा करना हमारा सामाजिक दायित्व है: डॉ. गोस्वामी* भारत सरकार के उपक्रम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से सिटीजंस फाउंडेशन के द्वारा चाकुलिया के सुनसुनिया गांव में एक मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नौ डॉक्टरों की टीम द्वारा 60 गांवों के 520 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई गई। इस शिविर में मरीजों को नेत्र रोग, दंत रोग, नाक- कान, शिशु रोग, फेफड़े से संबंधित रोग तथा सामान्य मेडिसिन से जुड़े बीमारियों की जांच तथा चिकित्सीय सलाह दी…

Read More

मीडिया कप क्रिकेट : जुबिली एकादश को 47 रन से हराकर कालीमाटी फाइनल में खिताब के लिए सोमवार को कालीमाटी की भिड़ंत डिमना एकादश से जमशेदपुर। मैन आॅफ द मैच नेसार अहमद के आॅलराउंड प्रदर्शन अौर गेंदबाजों की उम्दा बाॅलिंग की बदौलत कालीमाटी एकादश ने जीत का सिलसिला जारी रखते हुए नाॅक आउट में जुबिली एकादश को 47 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ कालीमाटी की टीम सोमवार को फाइनल में खिताब के लिए डिमना एकादश से भिड़ेगी। गोपाल मैदान पर खेले जा रहे मैच में टास जीतकर कालीमाटी एकादश मे बल्लेबाजी का फैसला किया। स्लो पिच पर…

Read More

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पहाड़िया और बिरहोर जनजाति के कर्मियों के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी, अब मंत्रिमंडल की ली जाएगी स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने बलिराम पहाड़िया, भूतपूर्व पंचायत सचिव, प्रखण्ड कार्यालय, पोड़ैयाहाट की आश्रित पत्नी श्रीमती फुलमुनी पहाड़िन एवं स्व० पुना बिरहोर, भूतपूर्व अनुसेवक, प्रखण्ड कार्यालय दुलमी, रामगढ़ की आश्रित पत्नी श्रीमती जीतो देवी की अनुकम्पा के आधार पर समूह ‘घ’ के पद पर नियुक्ति हेतु मंजूरी दे दी है। इसे अब निर्धारित शैक्षणिक अर्हता क्षान्त करने की औपचारिक स्वीकृति हेतु मंत्रिपरिषद की बैठक में रखा जाएगा।

Read More

दिनांक 14/02/2022 दिन सोमवार 11.00 बजे झारखंड विधानसभा अध्यक्ष माननीय रविंद्र नाथ महतो के आवास में ग्राम मंझलाडीह (फतेहपुर) में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमकार नाथ झा के नेतृत्व में शिष्टाचार मुलाकात के साथ एक विचार-विमर्श की समय निर्धारित की गई है। इस बैठक के सहयोग हेतु प्रखंड नाला, फतेहपुर ,कुंडहिट सभी जन वितरण विक्रेता एवं महिला SHG उक्त मुलाकात के समय उपस्थिति अनिवार्य है।साथ ही जामताड़ा, विद्यासागर(कर्माटांड़),नारायणपुर प्रखण्ड नगर पंचायत मिहीजाम,जामताड़ा के सभी प्रखंड अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य एवं इच्छुक डीलर माननीय विधानसभा अध्यक्ष महोदय के आवास पर समय पर पहुंचने का…

Read More

राज्यपाल श्री रमेश बैस और मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में कल उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद 168 बटालियन, सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट एस बी तिर्की के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी वीरता को नमन किया । राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उनका ढाढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि शहीद के परिजनों की सहायता के लिए सरकार हमेशा खड़ी रहेगी । उग्रवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं जवान राज्यपाल ने कहा कि देश की खातिर हमारा एक और वीर जवान शहीद हो गया ।सीआरपीएफ…

Read More

*कोलपाड़ा ( राईस मिल ) मैदान पर एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का झामुमो युवा नेता कुणाल कांचन ने किया उद्घाटन* फतेहपुर के विवेकानंद क्लब द्वारा कोलपाड़ा मैदान पर एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन झामुमो के लोकप्रिय युवा नेता *श्री कुणाल कांचन* के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान झामुमो के युवा नेता श्री कंचन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया एवं खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने को प्रेरित किया गया साथ ही कहा हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में कई ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ी…

Read More

जामताड़ा: बीते 4 फरवरी को बागडेहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर पंचायत के टोला पांचकुड़ी में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया था|आपको बता दें मवेशी बांधने को लेकर दो गुटों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया था|दो गुटों ने इस संबंध में बागडेहरी थाना में लिखित आवेदन दिया था| गौरतलब है कि एक गुट के 57 वर्षीय लाल मोहम्मद खान उर्फ माझी गंभीर रूप से घायल हो गए थे| जिसकी इलाज पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हो रही थी| जिसका आज रविवार सुबह लगभग 10:00 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई| मृतक अपने पीछे पत्नी जाहेनुर बीवी, 21…

Read More

नाला (जामताड़ा):शनिवार रात को प्रखंड के दुमदुमि गांव में बाबा कुद्दुस शाह रहमतुल्ला अलैही की उर्स मुबारक मनाया गया। उर्स मुबारक के अवसर पर बाबा कुद्दुस शाह रहमतुल्ला अलैहि के मजार शरीफ में ग्रामीण एवं दूरदराज से आए लोगों ने चादर पोशी किया। साथ ही शीरनी चढ़ाया गया। लोगों ने चादर पोसी कर अपने मन्नतें पूरी की और दुआ मांगी गई। चादर पोशी की उपरांत जलसा का आयोजन किया गया। जिसमें पश्चिम बंगाल से चलकर आए बांग्ला बोक्ता मौलाना समसुद्दीन, नातखा तारीख अजीज मौजूद थे। जलसा का शुभारंभ दुमदुमि गांव के पेश इमाम मौलाना मो० इस्माइल हक ने कुराने पाक…

Read More

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार सिन्हा (भा.पु.से.) ने संयुक्त रूप से करमाटांड़ एवं नारायणपुर पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पर होगी कड़ी कार्रवाई- उपायुक्त* सोशल मीडिया यथा व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि के माध्यम से ऐसी किसी भी सूचनाओं/अफवाहों/गतिविधियों/ वायरल वीडियो आदि का प्रसारण नहीं करेंगे जिससे कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना हो – उपायुक्त आज दिनांक 12.02.2022 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार सिन्हा (भा.पु.से.) ने संयुक्त रूप से…

Read More

जामताड़ा: जिले के कुंडहित प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर पंचायत के सटकी गांव के नीचा टोला में जिला परिषद फंड से 15 वे वित्त आयोग के तहत ₹554067 की लागत से मसर्स गोपीनाथ इंटरप्राइजेज के द्वारा जल मिनार का निर्माण कराया गया है|उद्घाटन के महज 24 घंटे के बाद से ही यह जल मीनार शोभा की वस्तु बनकर रह गई है|ग्रामीण सपन गोराई, श्रीमत गोराई, कृष्णा गोराई,जगानंद गोराई, मिठुन गोराई,सपन दत्त,सुखदेव गोराई,कृपामय गोराई, इच्छामय गोराई आदि ने कहा के जल मीनार उद्घाटन के महज 24 घंटे के अंदर ही शोभा की वस्तु बनकर रह गई| जल मिनार से ग्रामीणों को पानी…

Read More