निजाम खान की खास रिपोर्ट जामताड़ा: शनिवार को बीईईओ एस्थेर मुर्मू के निर्देश पर कुंडहित प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गायपाथर में जिला परिषद सदस्य सुभद्रा बावरी की अध्यक्षता में संयोजिका पद चयन के लिए एक बैठक आहूत की गई, जिसमें चंदना बावरी को सर्वसम्मति से संयोजिका पद के लिए चयन किया गया| वहीं स्कूली बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन की भी शुरुआत की गयी |बच्चों के बीच मध्याह्न भोजन परोसा गया| आपको बता दें बीते शुक्रवार को राष्ट्र संवाद में प्रमुखता से खबरें प्रकाशित किया गया था|जिसमें कहा गया था कि प्राथमिक विद्यालय गायपाथर में मध्याह्न भोजन नहीं बनता है…
Author: Nizam Khan
बीरभूम से शेख रियाजुद्दीन के साथ निजाम खान की रिपोर्ट बीरभूम: शुक्रवार को राजनगर प्रखंड क्षेत्र के गायसाड़ा शरीफ स्थित हजरत सय्यद आबुल हुसैन बोखारी के 74 वां उर्स मुबारक का आयोजन किया गया| जिसका नेतृत्व हजरत सय्यद मौलाना सैफूल हुसैन बोखारी ने किया|मालूम हो कि खानकाहे बोखारिया के गद्दी नशीन हजरत सैयद शाह नुरुल हुसैन साहब बोखारी अस्वस्थ रहने की वजह से उनके प्यारे पुत्र हजरत सय्यद मौलाना सैफूल हुसैन बोखारी को उर्स मुबारक की जिम्मा सौंपी गई है|जिसके आलोक में मजार शरीफ पर चादर पोशी की गई, मिलाद शरीफ व फातिहाखानी का भी आयोजन किया गया |देश में…
जामताड़ा: लंबे अंतराल के बाद बीते 7 फरवरी से सरकारी व निजी स्कूलों में पठन-पाठन शुरू हुआ है|वही विद्यालयों में मध्याह्न भोजन भी संचालित की जा रही है|जिसमें बच्चों को मध्याह्न भोजन भी मिल रही है|लेकिन वहीं दूसरी ओर जामताड़ा जिला में एक ऐसा स्कूल देखा गया जहां पर मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा है|यह विद्यालय जिले के कुंडहित प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गायपाथर है| आपको बता दें विद्यालय में मिली जानकारी के मुताबिक कुल 43 बच्चे नामांकित है| जब संवाददाता ने क्षेत्र का भ्रमण किया तो देखा गया कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा है|अब सोचिए…
उपायुक्त-सह जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में PMEGP के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय अनुवीक्षण समिति की बैठक समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त-सह जिला दण्डाधिकारी श्री सूरज कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुवीक्षण समिति (District Level Monitoring Committee) की बैठक का आयोजन किया गया। पूर्वी सिंहभूम जिले को प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 अंतर्गत आवंटित लक्ष्य 95 के विरुद्ध बैंकों में अग्रसारित 387 आवेदनों में से अबतक 98 आवेदनों की स्वीकृति की जा चुकी है, परन्तु मात्र 48 आवेदनों का मार्जिन मनी क्लेम किया गया है, जो अत्यंत असंतोषजनक है। महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र चाईबासा…
लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी को जमानत न्याय प्रणाली के मुंह पर करारा तमाचा: भगवान सिंह भगवान सिंह ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के लखीमपुर खीरी हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त आशीष मिश्र को जमानत देने को न्याय प्रणाली के मुंह पर करारा तमाचा बताया. उन्होंने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि हत्या के आरोपी को जमानत मिलना अति दुर्भाग्यपूर्ण और आश्चर्यजनक है. गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो के प्रधान व किसान आंदोलन एकजुटता मंच के किसान नेता भगवान सिंह ने कहा कि चार किसानों और एक पत्रकार को केंद्रीय मंत्री के बेटे द्वारा दिनदहाड़े कार के नीचे कुचलने की घटना…
उपायुक्त ने कार्यालय कक्ष में आयोजित की जनता मिलन 45-50 लोगो के समस्याओ से अवगत हो निष्पादन के दिए निदेश आज दिनांक 11 फ़रवरी 2022 दिन शुक्रवार को जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम के तहत कार्यालय कक्ष में कोविड मानको का अनुपालन सुनिश्चित करते हुई जिले के दूर दराज के विभिन्न गाँव/शहर से आए लगभग 45-50 फरियादियों की समस्याओं से अवगत हुए, उपायुक्त ने बारी बारी से आवेदन के माध्यम से शिकायतो/समस्याओं को सुन निष्पादन हेतु सम्बंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निदेश दिए। बताते चले की आज जनता मिलन कार्यक्रम में भूमि सम्बंधित…
*पाप के विरुद्ध संग्राम के संकल्प के साथ मनाएंगे नीलकंठ दिवस* *12 फरवरी को आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी को बांकीपुर जेल में दवा के नाम पर जहर दिया गया था* जमशेदपुर 11 फरवरी 2022 आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी को बिहार के पटना बांकीपुर केन्द्रीय कारागार में 12 फरवरी 1973 को दवा के नाम पर विष का दिया गया था। अपने ही अनुयायियों की हत्या करवाने के झूठे मनगढ़ंत आरोप में इंदिरा सरकार की तानाशाही व्यवस्था ने आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी को गिरफ्तार कर बांकीपुर जेल भेज दिया गया…
साहिबज़ादो के इतिहास को ग़लत लिखे जाने की शिकायत (cgpc) अमृतसर साहिब से जमशेदपुर के प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने गूगल में एक वेफ़साईंट(विकिपीडिया) में बड़े साहिबज़ादे बाबा अजीत सिंह जी को बाक़ी तीन साहिबज़ादो का सोतेला भाई बता कर लिखा गया है जो बिल्कुल ग़लत है उन्होंने कहा की जब हम दासों गुरु साहिब को एक जोत कहते है तो साहिबज़ादो को अलग कहना केसे बरदाश कर सकते है हरविंदर ने इसकी शिकायत mail के जीरिए शरोमणी गुरदुवरा प्रभान्दक कमेटी अमृतसर को एवं वेप्साइट को भी की है हरविंदर के अनुसार इतिहास के साथ छेड़ छाड करे ये सिक्ख…
*क्रिकेट किट बैग से मिला कारोबारी का शव. टाटा स्टील कर्मी ने मांगी थी 50 लाख की फिरौती एक गिरफ्तार* जमशेदपुर के कदमा थाने की पुलिस ने एक कार की डिक्की से क्रिकेट किट बैग से साकची के काशीडीह लाइन नंबर चार निवासी धर्मेंद्र सिंह का शव बरामद किया है, जिसके बाद शहर में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने इस मामले में टाटा स्टील कर्मी विश्वजीत प्रधान को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि विश्वजीत प्रधान ने धर्मेंद्र के ही एक साथी के साथ मिलकर धर्मेंद्र की हत्या की है. धर्मेंद्र सूद ब्याज का काम करते थे.…
जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज पुण्यतिथि है. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आज के दिन को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हैं. जमशेदपुर के साकची स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को जमशेदपुर महानगर भाजपा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया, और उनके बताए आदर्शो पर चलने का प्रण लिया. इस संबंध में जानकारी देते हुए जमशेदपुर महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया, कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्टी के प्रेरणा स्रोत हैं. आज के दिन पार्टी के तमाम…
