Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्राथमिक विद्यालय गायपाथर में नहीं बनता है मध्याह्न भोजन, बीईईओ ने कहा मामले को लिया जाएगा संज्ञान
    Breaking News झारखंड शिक्षा

    प्राथमिक विद्यालय गायपाथर में नहीं बनता है मध्याह्न भोजन, बीईईओ ने कहा मामले को लिया जाएगा संज्ञान

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा: लंबे अंतराल के बाद बीते 7 फरवरी से सरकारी व निजी स्कूलों में पठन-पाठन शुरू हुआ है|वही विद्यालयों में मध्याह्न भोजन भी संचालित की जा रही है|जिसमें बच्चों को मध्याह्न भोजन भी मिल रही है|लेकिन वहीं दूसरी ओर जामताड़ा जिला में एक ऐसा स्कूल देखा गया जहां पर मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा है|यह विद्यालय जिले के कुंडहित प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गायपाथर है| आपको बता दें विद्यालय में मिली जानकारी के मुताबिक कुल 43 बच्चे नामांकित है| जब संवाददाता ने क्षेत्र का भ्रमण किया तो देखा गया कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा है|अब सोचिए बीते 5 दिनों से विद्यालय में मध्याह्न भोजन नहीं बना है|यानी देखा जाए तो स्कूली बच्चों को सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है| ऐसे में इतनी बड़ी लापरवाही आखिर किनकी माना जाए| इन सबके आखिर जिम्मेदार कौन? ऐसे में यह भी सवाल उठता है क्या बीते 5 दिनों का मध्याह्न भोजन की राशी बच्चों को मिलेगी या फिर यूं ही डकार लिया जाएगा या फिर जेब की भरपाई हो जाएगी|ऐसे में मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है| मामला जांच का विषय भी बन गया है|जब इस संबंध में संवाददाता ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक साधीन कुमार मंडल से बात की तो उन्होंने कहा कि विद्यालय में संयोजिका का पद खाली है |विद्यालय में संयोजिका नहीं है |संयोजिका के चयन के लिए विभाग द्वारा पत्र भी नहीं जारी किया गया है, इस कारण विद्यालय में मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा है| बीते 5 दिनों का मध्याह्न भोजन के बदले बच्चों को राशि उपलब्ध होगी या नहीं इस संबंध में पूछे जाने पर श्री मंडल ने कहा मिल सकता है लेकिन ऐसा कोई उनके पास कंफर्म सूचना नहीं है|

    क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि: स्कूल में मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा है बहुत ही अफसोस की बात है| मध्याह्न भोजन बनना चाहिए| साथ ही साथ बीते 5 दिनों से जो मध्याह्न भोजन नहीं मिला है उसकी पूर्ति बच्चों को होनी चाहिए |विद्यालय में संयोजिका नहीं है ,जल्द से जल्द संयोजिका का चयन होना चाहिए |विभाग से मांग करता हूं कि जल्द से जल्द प्राथमिक विद्यालय गायपाथर में पत्र जारी कर संयोजिका का चयन किया जाए|
    सुभद्रा बावरी, जिला परिषद सदस्य

    क्या कहते हैं पदाधिकारी:इस बात की उन्हें जानकारी नहीं है| संयोजिका नहीं रहने से भी विद्यालय में मध्याह्न भोजन स्कूली बच्चों के लिए बनना चाहिए| मामले को संज्ञान में लिया जाएगा|

    एस्थेर मुर्मू, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, कुंडहित

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत निर्वाचन आयोग ने मेरा वोट मेरा भविष्य- एक वोट की शक्ति नाम से राष्ट्रीय मतदाता जागरुकता प्रतियोगिता का शुभारंभ किया है।
    Next Article अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, हुई मौत

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.