संगठन के लिए बेहतर कार्य करने और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हरिमोहन मिश्रा हुए सम्मानित जामताड़ा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तीन दिवसीय चिंतन शिविर प्रशस्ति पत्र वितरण के साथ मंगलवार को संपन्न हुआ। जिसमें संगठन के लिए बेहतर कार्य करने वाले और पार्टी को मजबूत बनाने में सक्रिय योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। बता दे कि गिरिडीह के मधुबन में बीते 20 फरवरी से शुरू हुआ चिंतन शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। समापन के मौके पर पार्टी को मजबूत बनाने और पार्टी में अच्छे कार्य करने बालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया…
Author: Nizam Khan
झारखण्ड विधान सभा अध्यक्ष श्री रविन्द्र नाथ महतो जी ने आज झारखण्ड विधान सभा में State Bank of India के शाखा एवं ATM के नए परिसर का लोकार्पण किया और कहा झारखण्ड प्रदेश में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा उपभोक्ताओं को सराहनीय सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इस दौरान पटना मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक श्री सुरेंद्र राणा जी , झारखण्ड नेटवर्क के महाप्रबंधक जन्मेजय मोहंती जी उपस्थित रहे।
मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में हमारे विद्यालय गोलमुरी उत्कल समाज में बच्चों को मातृभाषा दिवस की बधाई देते हुए मातृभाषा की गरिमा क्या है इसकी जानकारी बच्चों को दी गई।तथा भविष्य में अपनी मातृभाषा की गरिमा को आगे और समृद्ध बनाने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष अनंत नारायण पाढिं, महामंत्री प्रदीप कुमार जेना, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सामंत, सचिव सुशील कुमार विश्वाल, शैलेंद्र प्रसाद लेंका, कोषाध्यक्ष अजय जेना, कार्यकारी सदस्य श्याम सुंदर बारिक, प्रदीप नायक, मनोरंजन गैड, अमर सामल, उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवनी कुमार दत्ता मध्य विद्यालय के प्रधान अध्यापिका अलका नंद…
उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक, पल्स पोलियो अभियान एवं कृमि निवारण कार्यक्रम को लेकर दिए जरूरी दिशा-निर्देश जिले में 27 फरवरी से 01 मार्च तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान एवं 10 से 17 मार्च तक कृमि निवारण कार्यक्रम* उप विकास आयुक्त ने अभियान के लिए दी शुभकामनायें, कहा- मानव सेवा को ध्यान में रखते हुए हर लक्षित वर्ग तक पहुंच सुनिश्चित करें पूर्वी सिंहभूम जिले में आगामी 27 फरवरी से 01 मार्च तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा वहीं 10 से 17 मार्च तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का संचालन किया…
उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर स्तिथ पलाश मार्ट जागरूकता-सह-बिक्री केंद्र का किया निरीक्षण सप्ताह के सोमवार, मंगलवार व बुधवार को पलाश मार्ट का लगाया जाएगा स्टाल:- उपायुक्त पलाश मार्ट जागरूकता-सह-बिक्री केंद्र में स्वास्थ्यवर्धक व ऑर्गेनिक सामानों का लगाया जा रहा हैं स्टाल:- उपायुक्त स्वयं सहायता समूह की दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पलाश मार्ट के सामानों का करें उपयोग आज दिनांक 21.02.2022 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजुनाथ भजंत्री द्वारा समाहरणालय परिसर में लगाए गए पलास मार्ट जागरुकता-सह-बिक्री केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा पलास मार्ट जागरुकता-सह-बिक्री केंद्र पर लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरक्षण…
लायंस क्लब भारत ने जरूरतमंद लोगों को कराया भोजन जमशेदपुर 21 फरवरी – आज लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष भरत सिंह जी के निर्देशानुसार लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत और भरत सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन के समीप सड़क किनारे रहने वाले लोगों के बीच भोजन का वितरण किया! जिसकी जानकारी देते हुए लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के उपाध्यक्ष शक्ति सिंह ने बताया कि हमारे क्लब के द्वारा सदैव ही सामाजिक कार्य किया जाता है! इसी क्रम में आज हमारे अध्यक्ष भरत सिंह जी के निर्देशानुसार स्टेशन रोड के किनारे रहने वाले जरूरतमंद लोगों…
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में डिस्टिक माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक संपन्न *सपड़ा में अवैध बालू उठाव कि प्राप्त शिकायत को गंभीरता में ले पदाधिकारी, इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट स्थापित करें, नई टेक्नोलॉजी का उपयोग कर अवैध बालू उठाव पर करवाई सुनिश्चित करें – उपायुक्त* *अवैध खनन के विरुद्ध संयुक्त रूप से अभियान चला करवाई सुनिश्चित करें पदाधिकारीगण, अवैध खनन कि प्राप्त सूचना पर त्वरित करवाई करें – पुलिस अधीक्षक* *============================* समहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त श्री अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक श्री आनंद प्रकाश की संयुक्त अध्यक्षता में डिस्ट्रिक माइनिंग टास्क फाॅर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक…
मीडिया कप : डिमना एकादश ने कालीमाटी को आठ विकेट से हराकर खिताब जीता जमशेदपुर। गोपाल मैदान में खेले गए मीडिया कप क्रिकेट का खिताब डिमना एकादश ने जीत लिया है। डिमना एकादश ने फाइनल में कालीमाटी की टीम को 8 विकेट से हरा दिया। डिमना एकादश की जीत में रणधीर और अभिजीत का ऑलराउंड प्रदर्शन रहा। रणधीर ने 53 रनों की नाबाद पारी चार चौके और दो छक्के की मदद से केवल 40 गेंदों में खेली। अभिजीत ने 12 रन बनाए और मुरारी ने नाबाद 17 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में अभिजीत ने अपना जलवा दिखाया और 16…
श्रीराम कथा एवं भव्य शोभायात्रा को लेकर सूर्य मंदिर कमेटी ने की समीक्षा बैठक, पूर्व सीएम रघुवर दास ने तैयारियों की ली जानकारी। ■ बुधवार को दोपहर 3 बजे भालूबासा शीतला मंदिर से सूर्य मंदिर के लिए निकलेगी शोभा यात्रा। रथ, झांकी, श्रीराम दरबार, पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी रहेंगे आकर्षण का केंद्र। जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर धाम में श्रीराम मंदिर स्थापना के दूसरी वर्षगांठ पर छह दिवसीय धार्मिक आयोजन में शोभा यात्रा सह श्रीराम कथा को लेकर सूर्य मंदिर कमेटी ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। आयोजन के प्रथम दिन बुधवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने जामताड़ा एल्डर्स क्लब वेबसाईट लॉन्च सिर्फ एक क्लिक…… और एल्डर्स क्लब की सारी जानकारी आपके हाथों में वेबसाइट एड्रेस jamtaradistrict.in/elders-club/ पर मिलेगी जानकारी आज दिनांक 21.02.2022 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद (भा.प्र.से.) ने एल्डर्स क्लब हेतु *”जामताड़ा एल्डर्स क्लब”* वेबसाइट लॉन्च किया। अब वेबसाइट के माध्यम से बुजुर्गों के साथ साथ आम लोग भी अपने मोबाइल पर एक क्लिक कर सभी प्रखंडों में बने एल्डर्स क्लब का विजिट कर सकते हैं। वेबसाइट के माध्यम से संबंधित क्लब तक पहुंचने का मैप, गैलरी के माध्यम से क्लब…
